Connect with us

धर्मक्षेत्र

मां पाषाण देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत आज से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हो गया है। आज मंगलवार को गणेश पूजन, पंचांगी कर्म एवं रामचंद्र परिवार पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा तथा सायंकाल पंच आरती संपन्न होगी।बीते सोमवार को पहले दिन मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः गणेश पूजन के उपरांत शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सायंकाल मां पाषाण देवी की पंच आरती की गई। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से मां पाषाण देवी के समष्टि भंडारे का आयोजन होगा। पंडित जगदीश भट्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर मां पाषाण देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल, अमित डालाकोटी, नवीन तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मनराल, गौरव ज्योति, मोहित आरुष, जिगर, राजेंद्र, पंकज, धीरज, गीता जोशी, कविता, विनीता, हेमा पंत, देवकी, मंजू रौतेला, रजनी चौधरी, भगवती, अखिल जोशी, भुवन बिष्ट, महेश ऑरोरा, मोहन तिवारी, आनंद रावत, विनोद मनराल, गौरव बिष्ट, कामेश लोहनी व आनंद रावत ने सहयोग दिया।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING