धर्मक्षेत्र
नन्दा लोकजात यात्रा हेतु बिन्दुखत्ता से 19 सितंबर को चलेगी भगवती की छतोली
नन्दा लोकजात यात्रा हेतु बिन्दुखत्ता से 19 सितंबर को चलेगी भगवती की छतोली
बिन्दुखत्ता/हल्द्वानी। माँ नन्दा की लोकजात यात्रा में इस वर्ष माँ भगवती शक्ति पीठ बिन्दुखत्ता से छतोली हिमालय के पवित्र ऑचल वेदनी कुण्ड जाऐगी। यह जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के प्रबंधक रमेश कुनियाल ने बताया कि मंदिर समिति के तत्वावधान में छतोली 19 सितंबर को बिन्दुखत्ता भगवती मन्दिर से प्रस्थान करेगी। इस दौरान पूरे विधि. विधान के साथ ग्राम वासियों भक्तजनों द्वारा माँ भगवती के छतोली डोली की पूजा.अर्चना की जाऐगी। इस विराट आध्यात्मिक कार्यक्रम में हजारों भक्तजन भाग लेकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी रहेगें यहाँ से चलनें वाली यह छतोली उसी दिन शाम को जनपद चमोली के मुन्दोली की लोकजात यात्रा में शामिल होगी और अगले दिन सीमान्त क्षेत्र के वांण गाँव में रात्रि प्रवास कर जात हेतु प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम गैरोली पातल में होगा तीन सितम्बर को बेदिनी बुग्याल के लिए यात्रा चलेगी और उसी दिन वेदनी कुण्ड में स्नान कर वापसी होगी 22 सितम्बर की शाम को भक्त वापिस माँ भगवती शक्ति स्थल में पहुंचगें जिसका सभी ग्रामीण जन पारम्परिक बाद्य यन्त्रों के साथ स्वागत करेगें 23 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से हवन पूजन और दोपहर 12 बजे से भण्डारा प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। श्री कुनियाल ने बताया यहां से लोक जात यात्रा में प्रमुख रूप से सुरेशानन्द देवराड़ी प्रेम जोशी संजू देवराड़ी विनोद देवराड़ी राकेश देवराड़ी जगदीश देवराड़ी सहित अन्य भक्त छतोली लेकर इस महान् आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होगें। विदित हो कि इस क्षेत्र से पहली बार यह छतोली माँ नन्दा लोक जात यात्रा में शामिल हो रही है भक्तों का कहना है कि अब निरंतर यह क्रम जारी रहेगा।
