Connect with us

धर्मक्षेत्र

नैनीताल में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह फ्लैट्स मैदान में सभी लोगों ने एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को अटवसर पर शहर भर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शहर की अंजुमन इस्लामिया मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद अजमल कासमी ने नमाज अदा कराई और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने बकरा ईद को लेकर की जाने वाली कुर्बानियों के बारे में भी जानकारी दी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाईयां दी और दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद सभी नमाज़ी अपने घर को रवाना हो गए और अपने अपने बंद स्थानों में बकरे की कुर्बानी कराई साथ स्लाफटर हाउस में भी कुर्बानी कराई गई। सभी ने ईद के त्यौहार पर स्लॉटर हाउस खोलने की अनुमति देने पर हाइकोर्ट का आभार व्यक्त किया और जिला प्रशासन व नगरपालिका के सहयोग की भी सराहना की। इस दौरान सदर शोएब समसी, मोहम्मद हामिद, जमाल एहसान, तल्लीताल मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नईम, साकिर हुसैन, हारून खान पम्मी, सैयद नदीम मून, युसूफ खान, शाकिर अली, नाजिम बक्श, फिरोज सिद्दिकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING