Connect with us

धर्मक्षेत्र

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशियों के लिए घातक

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशियों के लिए घातक
सीएन, प्रयागराज।
20 अप्रैल के दिन भारतीय समय तिथि के अनुसार सुबह 7 बजकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक सूर्य ग्रहण की अवस्था में रहेंगे। हालांकि ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऑस्ट्रेलिया में चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेंगे लेकिन इसका असर भारत में नहीं देखने को मिलेगा लेकिन इसका असर कुंडली पर जरूर नजर आएगा। यदि उस समय किसी बच्चे का जन्म हो रहा है या कोई महिला गर्भावस्था में है उनको इसका असर जरूर देखने को मिलेगा। जब सूर्य को ग्रहण लग रहा है उस समय शनि वक्र अवस्था में नहीं है। यदि शनि वक्र अस्वथा में हो और सूर्य को ग्रहण लग जाए तो बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण का प्रभाव कम से कम 45 दिनों तक रहता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को पड़ने वाल है। साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेष और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। ऐसे में इस ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक भी अमान्य होगा।
तीन राशियों को सावधान  रहना होगा
मेष राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। मानसिक पीड़ा के साथ शारीरिक पीड़ा भी इस दौरान आपके जीवन में बढ़ सकती है। आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शायद अनुकूल न हो.इस दौरान आपके चल रहे काम में नुकसान हो सकता है और आपको कई तरह के प्रतिकूल परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण खतरनाक हो सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने, निराशा और व्यापार तथा कार्यक्षेत्र में असफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।  
इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण मलेशिया, फिजी, जापान, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशियासमोआ, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, सोलोमन, बरूनी, वियतनाम और फिलीपींस, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत महासागर न्यूजीलैंड  जैसी जगहों पर दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी।
भारत में ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। भारत में दिखाई नहीं देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।  
सूर्य ग्रहण है?
आसान भाषा में जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है, जिसे सूर्य ग्रहण हैं। पृथ्वी और सूर्य के बीच में चांद के आ जाने की वजह से से पृथ्वी पर रोशनी नहीं पहुच पाती और पृथ्वी में दिन के उजाले में ही अंधेरा दिखने लगता है।  वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता है।
सूर्य ग्रहण में नहीं करना चाहिए ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। साथ ही खाना बनाना-खाना, गर्भवती महिलाओं का घर से निकलना भी अशुभ माना जाता है।
सूर्य ग्रहण के उपाय
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन सावधानी के रूप में ग्रहण के दिन कुछ उपायों को आजमाया जा सकता है। ग्रहण के दौरान अशुभ छाया से बचने के लिए  आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही ग्रहण के दौरान दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना जाता है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING