Connect with us

धर्मक्षेत्र

सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा, प्रशासनिक कवायद काम आई, जाम का दूर तक नाम. नहीं

सीएन, भवाली/नैनीताल/हल्द्वानी। बाबा नीम करौरी कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है। सुबह 4 बजे से ही बाबा के भक्तों की लम्बी लाईन लगनी.शुरू हो गई। सुखद यह रहा कि प्रशासनिक कवायद पूरी तरह सफल. रही। हल्द्वानी से.लेकर कैंची धाम तक पुलिस व जिला प्रशासन सुगम व्यवस्था बनाने में जुटा.रहा। कहीं भी जाम की स्थिति नही बनी। कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। कैंची धाम में रविवार की सुबह 4.45 बजे बाबा नीब करौरी महाराज के साथ मंदिर के देवी-देवाताओं को प्रसाद का भोग लगाने के साथ मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया है। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और नैनीताल के श्रद्धालुओं को शटल सेवा से भेजा जा रहा है। मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ प्रसाद बंटना शुरू हो गया है। कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए हैं। वहीं व्यवस्था जांचने के लिए डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। रविवार को कैंची धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। देखते ही देखते यहां लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जिसको व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर लगी रही। वहीं भीमताल, भवाली, नैनीताल व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोककर शटल से कैंची धाम भेजा। आज बाबा के.दर्शन को आम से.लेकर खास लोग. भी.कैंची पहुंचे। जगह- बनी पार्किंग से.भक्तों को शटल सेवा से भेजा जा.रहा. था। समाचार भेजे जाने तक लाखों की संख्या. में भक्त. कैंची.पहुंच रहे हैं। मेले की निगरानी के.लि.कुमाऊं कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, पुलिस. कप्तान व अन्य आला अफसर. खुद. जुटे.हुए है। इधर मंदिर ट्रस्ट ने अहा.है.कि.प्रसाद वितरण. का कार्य 18 जून.तक.चलेगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING