Connect with us

धर्मक्षेत्र

जागुली-भागुली देवता : कुमाऊं के लोकदेवता जिनके मंदिर में गाई और माई का प्रवेश वर्जित

जागुली-भागुली देवता : कुमाऊं के लोकदेवता जिनके मंदिर में गाई और माई का प्रवेश वर्जित
सीएन, चंपावत।
उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। यहाँ कण कण में देवताओं का वास है। सनातन धर्म के लगभग सभी देवताओं को उत्तराखंड वासी पूजते हैं। हिन्दू धर्म के मूल देवताओ के अलावा उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं में अनेकों लोकदेवी देवताओं को पूजते हैं। इनमें से उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के  चंपावत जिले की गंगोल पट्टी में खेतीखान के आस -पास के क्षेत्रों में खर्कवाल और ओली आदि ब्राह्मण जातियां जागुली-भागुली नामक लोकदेवताओं की पूजा करते हैं। इनके बारे में एक खास बात बताई जाती है, इनके पूजा  स्थल पर गौ और स्त्री को जाना वर्जित होता है। चंपावत जिले के गंगोल पट्टी में दो भाई रहते थे, जिनका नाम जगुवा और भगुवा था। वे सुखपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे थे। मगर एक बार उनके जीवन मे अनहोनी घटना घटित हुई, उन पर उनकी कोई गलती से या किसी अन्य कारण से भूतों का प्रकोप हो गया। भूत उन्हें बहुत प्रताड़ित करने लगे। कई उपाय करने के बाद भी उन्हें भूतों से मुक्ति नहीं मिली। तब किसी ने उन्हें भर्त्यावनी (शायद तराई भाभर का कोई क्षेत्र ) जाने का सुझाव दिया। जगुवा भगुवा उस स्थान की ओर चले गए। वहाँ कई दिन निवास करने के बाद ,एक दिन उन्हें एक झाड़ी में शिवलिंग मिला । शिवलिंग मिलने से उनके अंदर  आत्मविश्वास आया और उन्हें लगा शायद महादेव उनके कष्टों का अंत कर देंगे। और उन्हें सच्चे मन से महादेव की पूजा करनी चाहिए। उस शिवलिंग को लेकर वे वापस चंपावत आ गए। वापस आकर उन्होंने शिवलिंग की पूजा शुरू कर दी । भूतों ने उनको फिर परेशान करने की कोशिश की लेकिन , जगुवा भगुवा सच्चे मन से महादेव की पूजा की और उनकी भूतबाधा की समस्या खत्म हो गई। वे फिर खुशी खुशी अपने गांव में रहने लगे गए। एक दिन जगुवा -भगुवा के साथ एक अनहोनी हो गई। पहाड़ में किसी कार्य हेतु गए दोनो भाई एक विशालकाय शिलाखंड के नीचे दब गए। जब दोनों भाई शिलाखंड के नीचे दबे, तब वहां पर एक गाय और एक स्त्री ने यह दृश्य देख कर भी किसी को नही बताया । किसी को मदद के लिए नही बुलाया।  इस प्रकार चट्टान के नीचे दबने से उनकी मृत्यु हो गई। और उनकी दुर्घटनावश अल्पायु मृत्यु होने के कारण वे दोनों भूत बन गए। लोगों ने उनकी जागुली-भागुली देवता के रूप में पूजा करने लग गए। और गाई -माई ने इनकी मृत्यु के बारे में किसी को नही बताया था, इसलिए गाय और स्त्री का इनके पूजास्थल पर जाना वर्जित है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING