Connect with us

धर्मक्षेत्र

28 जुलाई 2023 दैनिक राशिफल : वृष राशि के जातक अवसर लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें

28 जुलाई 2023 दैनिक राशिफल : वृष राशि के जातक अवसर लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें
मेष-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल कारक है। प्रथम तनु भाव में राहु अष्टम घर में ही चन्द्रमा राज्य से सम्मान तथा रूके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।
वृष- राशि का स्वामी शुक्र चतुर्थ सुख भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। चन्द्रमा सप्तम भाव में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ करायेगा। अवसर लाभ उठाने के लिए सचेष्ट रहें।
मिथुन – आपकी राशि का स्वामी बुध सिंह राशि बुध के साथ तृतीय भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ताकारक है। आज एकादश द्वादश, माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए सुख शान्ति का रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जायेगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा एकादश भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। राशि पर मेष राशि का गुरू पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।
सिंह- आपकी राशि का स्वामी सूर्य द्वादश भाव में कर्क राशि का होकर संचार कर रहा है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ कराकर कोष वृद्धि करेगा। सांय के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।
कन्या- आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। रिश्तेदारों से मनोमालिन्य दूर करने का दिन है, लाभ उठावें।
तुला- आपकी राशि के स्वामी शुक्र का सिंह राशी में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्य में गति आयेगी।
वृश्चिक- आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से चतुर्थ शनि योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें।
धनु- आपकी राशि पर मंगल अग्नि, चोर भायकारक है। पंचम भाव में मेष राशि राहू भी व्यर्थ व्यय व पत्नी को कष्टकारक है। नज़दीक व दूर की सकारणीय यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। प्रथम भाव में धनुः राशि का चन्द्रमा सांय काल कुछ अच्छे समाचार व मन को संतोष देगा।
मकर- आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। चतुर्थ सुख भाव में राहु भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जायेगा।
कुंभ-आपकी राशि का स्वामी शनि, अपनी राशि का होकर प्रथम भाव में विराजमान है। चन्द्रमा आज दशम घर में आय के नये स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन- राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कईं दिनों से मेष राशि का होकर द्वितीय भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज नवम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING