Connect with us

धर्मक्षेत्र

कैलास मानसरोवर यात्रा: पांच साल बाद 30 जून से फिर शुरू होगी यात्रा, अब 750 यात्री जाएंगे मानसरोवर, वेबसाइट खुली

कैलास मानसरोवर यात्रा: पांच साल बाद 30 जून से फिर शुरू होगी यात्रा, अब 750 यात्री जाएंगे मानसरोवर, वेबसाइट खुली
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
सबसे पवित्र व कठिन मानी जाने वाली चीन स्थित तिब्बत की कैलास मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद 30 जून से शुरू होगी। यात्रा में इस बार सिर्फ 750 यात्री जायेंगे। विदेश मंत्रालय ने यात्रा बुकिंग के लिए वेबसाइट खोलदी है। इस बार कुमाऊं के लिपूलेख दर्रे से 15 जत्थे व सिक्किम के नाथूला दर्रे से 10 यात्रियों का जत्था मानसरोवर जायेगा। मानसरोवर हर वर्ष 30 जून से होने वाली सबसे लम्बी दूरी की धार्मिक कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारी दिल्ली व नैनीताल में तेज हो गई है। मालूम हो कि कोरोना काल में यह यात्रा बंद कर दी गई थी। बीते दिनों दिल्ली में चीनी व भारतीय अधिकारियों की बैठक में इस बार 30 जून से यात्रा प्रारंभ करने की सहमति बनी। इससे पूर्व कुमाऊं के लिपूलेख दर्रे के लिए 1080 व सिक्किम के नाथूला दर्रें से 400 यात्रियों को कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए भेजे जाते थे लेकिन इस बार केवल 750 यात्रियों को भेजे जाने की सहमति बनी है। इस बार यात्रा रूट टनकपुर से धारचूला होगा। वापसी अल्मोड़ा व चौकोड़ी से होगी। पूर्व में यात्रा का रूट काठगोदा-अल्मोड़ा-धारचूला था जो अब खत्म कर दिया गया है। 2019 में कुल 12646 यात्रियों को यात्रा पर भेजा गया था। इन यात्रियों का यात्रा से पूर्व दिल्ली में स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इधर यात्रा का संचालन करने वाले कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रा पूर्व मार्ग व पड़ावों की व्यवस्थाओं को देखने के लिए भेजा जा रहा है। निगम के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस रैकी दल में इंजीनियरों के अलावा तकनीकी कर्मचारी भी शामिल होंगे। रैकी दल की संस्तुति के अनुसार इस बार यात्रा पड़ावों में यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यात्रा बुकिंग के लिये वेबसाइट खोल दी है। बुकिंग लिंग संतुलित चयन प्रक्रिया के आधार पर की जा रही है। यात्रा करने वाले लोग दिल्ली में वेबसाइट kmy.gov.in परअपनी बुकिंग्स कर सकते हैं। चयनित यात्रियों का यात्रा से पूर्व दिल्ली में दो बार यात्रा मार्ग के अंतिम पड़ाव में गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इस बार लिपूलेख दर्रे से जाने वाले यात्रा के दौरान अधिकतम वाहनों से यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान भारतीय क्षेत्र में यात्री दल के साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी, एस एसबी के जवान व स्वास्थ्य विभाग की टीम होगी। लिपूलेख पास पार करने के बाद तिब्बत में यात्री चीनी सेना व पुलिस की निगरानी में कैलास मानसरोवर की यात्रा करेंगे। यात्रा कै चीन स्थित पड़ावों में.यात्री स्वयं भोजन बना कर खा सकते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING