Connect with us

धर्मक्षेत्र

भगवान गणेश, शिव और सूर्य पूजा का हफ्ता : 24 को नागेश्वर पंचमी और 26 तारीख को रहेगा भानु सप्तमी व्रत

भगवान गणेश, शिव और सूर्य पूजा का हफ्ता: 24 को नागेश्वर पंचमी और 26 तारीख को रहेगा भानु सप्तमी व्रत
सीएन, प्रयागराज। इस हफ्ते भगवान गणेश, शिवजी और सूर्य पूजा के लिए खास दिन रहेंगे। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की पूजा एवं पंचमी पर शिवजी के नागेश्वर रूप की पूजा करने का महत्व बताया गया है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सूर्य देव की पूजा विष्णु रूप में की जाती है। इसके अगले दिन यानी अष्टमी से होलाष्टक शुरू हो जाता है। जो होलिका दहन तक रहता है। इन दिनों किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है। दरसअसल ग्रंथों के हवाले से बनारस और पुरी के जानकारों का कहना है कि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में भगवान गणेश, शिव और सूर्य की पूजा करने से पाप खत्म हो जाते हैं। साथ ही इन दिनों व्रत करने से सेहत अच्छी रहती है।
 नागेश्वर पंचमी (24 फरवरी, शुक्रवार): फाल्गुन महीने की इस पंचमी पर शिवजी के नागेश्वर रूप की पूजा करने का विधान ग्रंथों में बताया गया है। महाशिवरात्रि पर्व के पांच दिन बाद इस तिथि को शिव पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। शिव पुराण में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के बारे में कहा गया है कि गुजरात के द्वारका में शिव ने पाशुपतास्त्र से दारुका राक्षस का वध कर भक्तों की रक्षा की थी और यहां ज्योतिर्लिंग में स्थापित हो गए। द्वारकाधीश श्रीकृष्ण भी शिव का रुद्राभिषेक करते थे। श्रद्धालु यहां चांदी के नाग-नागिन चढ़ाते हैं। मान्यता है कि यहां शिव पूजन से मन और शरीर जहर मुक्त होता है
सूर्य सप्तमी (26 फरवरी, रविवार):
फाल्गुन महीने में विष्णु नाम से भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। इस महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि अगर रविवार को पड़े तो ये विशेष शुभ संयोग होता है। जिसे भानु सप्तमी कहा जाता है। इस संयोग में उगते हुए सूरज को 12 नामों से प्रणाम करना चाहिए। इसके बाद अर्घ्य देना चाहिए।
दिनभर व्रत रखें। इस व्रत में नमक बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इस दिन पानी में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और गंगाजल मिलाकर सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। ऐसा करने से बीमारियां दूर होती हैं और उम्र बढ़ती है।

Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING