Connect with us

धर्मक्षेत्र

मार्च माह : सर्दी को अलविदा, महिना शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार

मार्च माह : सर्दी को अलविदा, महिना शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार
सीएन, प्रयागराज।
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 01 जनवरी 2023 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है लेकिन हिंदू नव वर्ष का आगाज चैत्र महीने से होता है। चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना कहलाता है जो कि अंग्रेजी कैलेंडर में साल का तीसरा महीना यानी मार्च का महीना होता है। हम इस महीने से धीरे-धीरे सर्दी को अलविदा कहते हैं और गर्मी के मौसम का स्वागत करते हैं।
मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार
मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्यौहार भी आने लगते हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार मार्च 2023 में होली, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्यौहार पड़ेंगे। वैसे तो हर त्यौहार का विशेष महत्व होता है लेकिन मार्च के महीने में पड़ने वाले इन त्यौहारों का अलग ही महत्व है।
मार्च महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
मार्च माह में जन्मे लोग बेहद रचनात्मक होते हैं और एक लीडर के रूप में सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। ये जातक स्वभाव में दयालु, कोमल हृदय व सकारात्मक सोच रखने वाले होते हैं। मार्च में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व का एक गुण जो सबसे ख़ास होता है कि ये हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ये लोग जिंदगी के हर पल का आनंद लेते हैं। साथ ही बेहद मिलनसार भी होते हैं और ये नए लोगों से मिलना और उन्हें जानना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़ से ज़्यादा शांति और एकांत पसंद होता है। ये शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रहना पसंद करते हैं। ये उन लोगों के बीच रहना पसंद नहीं करते हैं जो अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए बेताब रहते हैं। इसके अलावा ये लोग पार्टियों में जाने के बजाय अच्छी किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। मार्च में पैदा होने वाले लोग उन लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं जो प्रकृति प्रेमी होते हैं। इन्हें  पहाड़, नदियां और प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही ये एक अच्छे विश्लेषक होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये अपनी पिछली गलतियों को स्वीकारते हैं और उनसे सीख लेते हुए आगे बढ़ते हैं। साथ ही उन गलतियों को भविष्य में न दोहराने पर विचार करते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि बिती हुई गलतियों पर ज्यादा सोचने से बचें। इसके अलावा ये अपना जीवन तर्कों के साथ जीते हैं। ऐसा करने के लिए वह आपको भी प्रेरित कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप ये अपने प्रियजनों को सलाह देने में अच्छे माने जाते हैं।मार्च में जन्मे लोग अपने विचारों और दृष्टिकोण में ईमानदार होते हैं। ये मीठा बोलने की बजाय सच बोलना पसंद करते है। ये लोग शायद ही कभी अपनी अप्रिय घटनाओं के बारे में सोचकर परेशान होते हैं क्योंकि यह अनिश्चितताओं के बारे में अच्छे से जानते हैं। जब बात इनके प्रेम जीवन की हो तो मार्च में जन्मे लोग अपने पार्टनर के साथ बहुत ईमानदार और रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं। ये अपने साथी को प्यार और खास महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टनर का भी इन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त होता है।
मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 3, 7
मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: समुद्र ग्रीन, एक्वा
मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार
मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम (पुखराज), लाल मूंगा

Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING