Connect with us

धर्मक्षेत्र

एक पेड़ ने बचाई 6 लोगों की जान, मौत के सामने बन गया वो देवदूत

एक पेड़ ने बचाई 6 लोगों की जान, मौत के सामने बन गया वो देवदूत
सीएन, करौली।
पेड़ जिन्हें हम अपने स्वार्थ के लिए काट देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पेड़ किसी के लिए देवदूत बन सकते हैं। इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है। राजस्थान में इसी तरह का एक वाक्या हुआ है। जिसमें एक पेड़ की वजह से 6 लोगों की जान बच गई। मामला करौली जिले का है। वर्तमान में राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। करौली में भी इसी तरह की बारिश हुई। जहां टोडा इलाके में एक बरसाती नाले में पानी का तेज बहाव आ गया। इसी दौरान टोडा गांव के रहने वाले रामदयाल, धर्मसिंह, चुनाराम, गोलू, धीरज और संगीता कुमारी इससे बहाव में फंस गए। जब वह नाला पार कर रहे थे तो नाले में पानी नहीं था। लेकिन जैसे ही वह नाले के बीच पहुंचे तो नाले में एकदम से तेज पानी का बहाव आ गया। ऐसे में सभी लोग पानी के तेज बहाव के बीच एक दूसरे को पकड़कर खड़े रहे। इसी दौरान नाले की साइड में लगा एक पेड़ अचानक पानी में गिरा। यह पेड़ इतना बड़ा था कि इसका एक छोर पानी के किनारे तो दूसरा पानी के बीच में था। फिर क्या था पानी में फंसे लोग इसके सहारे आगे बढ़ते गए और नाले से बाहर निकल कर आए। पानी से निकले लोगों का कहना है कि यह कोई भगवान का चमत्कार ही होगा कि एक पेड़ के गिरने से उनकी जान बच गई। क्योंकि पानी का बहाव इतना तेज था कि लगने लगा था कि हम जिंदा नहीं बचेंगे। पानी में रहकर भी पसीना आ रहा था। अब उन लोगों ने संकल्प लिया है कि वह भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएंगे और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING