Connect with us

धर्मक्षेत्र

अष्ठभुजा लक्ष्मी मंदिर बेरीपडाव में भजन कीर्तन का आयोजन

सीएन, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आवह्वान पर जनपद में चैत्र नवरात्रि नारी शक्ति के रूप  में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी विधानसभाओं में मन्दिरों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस क्रम में हल्द्वानी के अष्ठभुजा लक्ष्मी मंदिर बेरीपडाव में भजन कीर्तन आयोजन में तहसीलदार सचिन कुमार एवं सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने अष्ठभुजा लक्ष्मी मन्दिर में जनपद के लिए खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि दुर्गा मां धरती पर आकर अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है इस पर्व के दौरान लोगों में खूब जोश, उत्साह देखने को मिलता है, मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा भाव से भक्त करते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING