Connect with us

धर्मक्षेत्र

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, हाथी हुए बेकाबू, जान बचा के भागे लोग

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, हाथी हुए बेकाबू, जान बचा के भागे लोग
सीएन, अहमदाबाद।
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब शोभायात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। यह घटना तब घटी जब रथ यात्रा अपने प्रारंभिक पड़ाव में थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हाथी के अचानक उग्र होने से वहां अफरा.तफरी मच गई और लोग इधर.उधर भागने लगे। हालांकि प्रशासन और आयोजकों की सतर्कता के चलते स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। प्रशिक्षित महावतों और पुलिस बल की मदद से हाथी को नियंत्रित किया गया और किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की बात कही है। इस घटना से जुड़े दो वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में बेकाबू हाथी रथयात्रा से अलग होकर भागता दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरा वीडियो हाथी के बेकाबू होने के बाद का है। इस वीडियो में अन्य हाथी भी असामान्य व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं और उनके महावत उन्हें काबू करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि इन हाथियों ने कोई उत्पात नहीं मचाया, लेकिन एक हाथी के बेकाबू होने के बाद अन्य हाथियों ने भी थोड़ा असामान्य व्यवहार किया था। अहमदाबाद रथयात्रा के दौरान शोर की वजह से एक हाथी बेकाबू हुआ था। महावतों और जू अथॉरिटी के कर्मचारियों ने बेकाबू हाथी को कंट्रोल किया। इस घटना के बाद कुल तीन हाथियों को रथ यात्रा से अलग किया गया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING