Connect with us

धर्मक्षेत्र

भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री शक्तिपीठ में प्रज्ञा महापुराण का शुभारंभ

विधायक बिष्ट ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ, पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने पुष्प वर्षा कर किया शोभायात्रियों का स्वागत
सीएन, हल्द्वानी।
यहां गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ से भव्य मंगल कलश यात्रा के शुभारंभ के साथ ही चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण की कथा का शुभारंभ हो गया है। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया। इससे पूर्व डॉ. मोहन बिष्ट एवं गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक एवं कथावाचक श्याम बिहारी दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट का तिलक बंदन कर स्वागत किया गया। वहीं डॉ. मोहन बिष्ट द्वारा युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विग्रह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा भाव प्रकट किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के आगे आगे खष्टी देवी इंटर कॉलेज का घेाषवादन करता हुआ छात्रों का दल चल रहा था उसके पीछे कलश धारण किए हुए महिलाएं बीच में प्रचार वाहन उसके बाद फिर से महिलाओं की विशाल टोली और अंत में गगन भेदी नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का दल चल रहा था। इस दौरान यातायात की भी शानदार व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम में कहीं भी किसी प्रकार का कोई जाम अथवा व्यवधान नहीं आया। कलश यात्रियों के स्वागत पर लोगों ने जगह-जगह खड़े होकर पुष्प वर्षा की तथा शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई।भव्य कलश यात्रा को लेकर के गजब का उत्साह दिखाई दिया। लोग निर्धारित समय पर ही बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गये थे। इस बीच मंगल गीत एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद करीब 10:00 बजे कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से शुरू हुई जिसमें महिलाएं आओ आओ सुहागन नार कलश सिर धारण करें….नारी का सम्मान जहां है सृष्टि का उत्थान वहां है…..जाग गई भई जाग गई नारी शक्ति जाग गई के जय घोष लगा रहीं थी। पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं के विशाल सैलाब से हल्दूचौड़ का मुख्य बाजार ज्ञान गंगा के रूप में परिवर्तित होता दिखाई दिया बाद में कलश यात्रा डूंगरपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंची जहां जलाभिषेक कर सर्व मंगल की कामना की गई। कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के अलावा गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक वसंत पांडे रतन सिंह गणेश नेगी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला गायत्री परिवार के गोकुल दुबे बंशीधर भट्ट भुवन चंद्र भट्ट चंद्रशेखर दुमका बच्ची सिंह रावत उर्वादत्त भट्ट रमेश चंद्र जोशी सतीश जोशी चंद्रशेखर सुयाल पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र तिवारी सेवानिवृत्ति जेल अधिकारी श्री यादव पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व प्राचार्य श्री यादव दुग्ध संघ के पूर्व प्रबंधक नारायण दत्त शर्मा पुष्पा भट्ट हरिनंदन ओली तारा पांडे सरस्वती सुयाल रमा जोशी ममता उप्रेती, रेखा चंदोला , शोभा अधिकारी अनीता बिष्ट राधा चंदोला कमला बिष्ट चंपा नौगांई भूमि दानदाता पूरन चंद्र सुनाल नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।पवन प्रज्ञा पुराण के प्रथम दिन की कथा आज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी प्रख्यात कथावाचक श्याम बिहारी दुबे द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा के मर्म पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING