Connect with us

धर्मक्षेत्र

अल्मोड़ा के प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव व तुंगेश्वरी देवी मंदिर में भव्य कलशयात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरु

सीएन, अल्मोड़ा: जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती विकासखंड हवालबाग के ग्राम बिमौला में कौशिकी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध तुंगेश्वर महादेव एवं तुंगेश्वरी देवी मंदिर में आज शुक्रवार से भव्य धार्मिक अनुष्ठान व शिव महापुराण कथा कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया है। इसके साथ ही 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन भी शुरु हो गया है। कथा से पूर्व गणेश पूजा, नित्य कर्म व मूल पाठ सहित कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। तीन पट्टियों खासपर्जा, तल्ला तिखून व मल्ला तिखून के केंद्र बिंदु पर स्थित इस मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा.रहा। यह आयोजन मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भगत जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। महंत ने बताया कि मंदिर परिसर में आज 6 फरवरी से 16 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया इस बीच 12 फरवरी से 16 फरवरी तक पट्टा अभिषेक व दीक्षा संस्कार होंगे और 16 फरवरी को हवन, पूर्णाहुति व कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। इसके अलावा भव्य भंडारा आयोजित होगा। महंत ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में वृंदावन से आ रहे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कृष्णदास महाराज भी शामिल हो रहे हैं। आयोजन के यजमान बलवंत सिंह चौहान व पान सिंह बिष्ट हैं। उल्लेखनीय है कि तुंगेश्वरी मंदिर भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है। किवदंती है कि तुंगेश्वचरी मंदिर से ही रामनगर स्थित गिरजा देवी कोसी नदी से गई, जहां भैरव ने मां से​ विनती की कि बहन मैं यहां अकेला हूं, इसलिए आप आगे न बढ़कर यहीं ठहर जाएं। माना जाता है कि इसके बाद मां वहीं रहीं। महंत भगत जी महाराज ने क्षेत्र के सभी भक्तों से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य कमाने की अपील की है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING