Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्री नंदा देवी महोत्सव : कदली वृक्ष का चयन 12 सितंबर को होगा

सीएन, नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर श्री राम सेवक भवन में संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षत मनोज साह, संचालन महासचिव जगदीश बवाड़ी द्वारा किया गया। महासचिव ने सभी शहर वासियों व श्रद्धालुओं को 20 सितंबर से आयोजित होने वाले श्री नंदा महोत्सव सादर आमंत्रित किया, उन्होंने ने बताया कि कदली वृक्ष का चयन 12 सितंबर को किया जाएगा। 20 सितम्बर उद्धाटन, 21 को कदली वृक्ष नगर भ्रमण , 22 को मुर्ति निर्माण, 23 को मूर्ति स्थापना, 24 को दुर्गा सप्तशती एवं महाभण्डारा , 25 को नंदा चालीसा व दिप दान, 26 को सुंदरकांड एवं 27 को डोला भ्रमण एवं मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। बैठक में प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका का धन्यवाद किया। बैठक को पूर्व विधायक डॉ नारायण जंतवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, डॉ रमेश पांडे,  प्रकाश बिष्ट, डॉ रेखा त्रिवेदी, श्री जगदीश लोहनी, बी एस राणा, बी एस मेहता, प्रकाश पांडेय, बार के अध्यक्ष , यशपाल रावत, डॉ सरस्वती खेतवाल, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल,  मुकेश जोशी, प्रोफेसर ललित तिवारी  एवं संरक्षक श्री गिरीश जोशी ने संबोधित किया। बैठक में तय किया कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से उत्तराखंड की संस्कृति के वाहक श्री नंदा महोत्सव 2023 को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय धरोहर यूनिसको में शामिल करने के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा। पिलास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, कूड़े के निस्तारण का समुचित प्रबंधन किया जाएगा। बैठक में अशोक साह, विमल चौधरी, मुकुल जोशी, भुवन बिष्ट, चंद्र मौलिक साह, आनंद बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, हेम लता पांडेय, जगमोहन सिंह बिष्ट, सभासद मोहन नेगी, कैलाश रौतेला, भारती साह, दीप्ति बोरा, कैलाश सिंह राठौड़, बसंत जोशी,धर्मेंद्र शर्मा, रक्षित साह, गिरीश भट्ट ,जगदीश चंद्र तिवारी, प्रकाश पांडेय, राजेन्द्र साह आदि उपस्थित रहे। श्री राम सेवक सभा द्वारा मातृशक्ति महिलाओं की बैठक 1 सितम्बर को समय 3 बजे आयोजित की गई हैं । 4 सितंबर को सांय 5 बजे से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण लीला का मंचन का भव्य आयोजन श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में किया जाएगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING