धर्मक्षेत्र
घर में सात घोड़े की ऐसी तस्वीर बन सकती है गृह.क्लेश का कारण पेंटिंग लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
घर में सात घोड़े की ऐसी तस्वीर बन सकती है गृह.क्लेश का कारण पेंटिंग लगाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
सीएन, नैनीताल। सात घोड़े की तस्वीर ज्यादातर लोग अपने घर में लगाते हैं। माना जाता है कि यह तस्वीर घर में लगाने से गुड लक आता है। लेकिन हम कई बार जाने अनजाने में शुभ फल देने वाली तस्वीरों को गलत जगह पर लगा देतें है या गलत प्रकार की पेंटिंग लगा देते हैं। ऐसा करने से गुड लक वाली तस्वीर से शुभ की जगह अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सात घोड़ों वाली पेंटिंग कहां लगानी चाहिए और कैसी तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कभी भी ऐसी तस्वीर नहीं खरीदनी चाहिए जिसमें सात घोड़े आक्रामक दिखाई दे रहे हों। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से नकारात्मकता आती है। इसकी बजाए हमेशा सात घोड़े की ऐसी तस्वीर लेनी चाहिए, जिसमें घोड़ों के चेहरे शांतिपूर्ण भाव में नजर आएं। इस प्रकार की तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच खुशनुमा माहौल बना रहता है और घर में सुख.शांति आती है। सात घोड़े की सही तस्वीर लगाने से गृह क्लेश से भी मुक्ति मिल सकती है और घर के सदस्यों के लिए जीवन में नए तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसके अलावा, ऐसी तस्वीर खरीदें जिसमें घोड़े सफेद रंग के हों। माना जाता है कि सफेद रंग शांति, सफलता और विकास का प्रतीक होता है। ऐसे में सफेद रंग के घोड़ों वाली तस्वीर लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप सात घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय उसके बैकग्राउंड पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे नकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। माना जाता है कि अगर वास्तु के अनुसार घर में तस्वीर को न लगाया जाए, तो वह गृह क्लेश और जीवन में दुखों का कारण बन सकती है। ऐसे में सात घोड़ों की तस्वीर में इस बात का ध्यान रखें की उसके बैकग्राउंड में तूफान, उधल-पुथल, धूप की तेज किरणें, धूल आदि नकारात्मक मौसम न नजर आ रहा हो। इस प्रकार का बैकग्राउंड घर के लिए अच्छा नहीं होता है। इसकी जगह ऐसी तस्वीर लें जिसके बैकग्राउंड में समुद्र और शांति दर्शाने वाला कोई मौसम नजर आ रहा हो। इस प्रकार की सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भागते हुए सफेद सात घोड़ों की तस्वीर को घर में उत्तर दिशा में लगाया जा सकता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, उत्तर दिशा में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से कारोबार में भी तरक्की हासिल हो सकती है और फिजूलखर्ची भी कम होने लगती है। माना जाता है कि भागते हुए सात घोड़ों की तस्वीर को पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। इन दिशाओं में पेंटिंग को लगाना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। इस तस्वीर को आप अपने कार्यक्षेत्र पर भी लगा सकते हैं। इससे जरूरी कार्यों में शुभ परिणाम हासिल हो सकते हैं और आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
