Connect with us

धर्मक्षेत्र

मेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा, आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। दिन सामान्य है। कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष मान-सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। आज के दिन आपका भौतिक विकास का योग अच्छा है। मंगल उत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 2 मार्च का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में धार्मिक कार्यों में जाने का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। धर्म अध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में लाभ होगा। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना के अन्तर्गत काठगोदाम से तुमडियाडाम तक बनेगी नहर

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। नये सदस्य का आगमन होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में आपके लिए कार्यशील रहना आवश्यक है। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचायेगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में बैठकी होली का भव्य आयोजन, कुविवि के कुलपति भी रहे मौजूद

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरते। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। यश कीर्ति बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING