Connect with us

धर्मक्षेत्र

वैदिक परम्पराओं के साथ खुले गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे

वैदिक परम्पराओं के साथ खुले गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट, श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे
सीएन, उत्तरकाशी।
भक्तों का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है। अक्षय तृतीया के दिन यानी की आज गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। आज गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुल गये और यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर खुलें। इसके बाद देश विदेश से आए श्रद्धालु मां गंगा और यमुना के दर्शन कर सकेंगे।  गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिपूर्वक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ चारधाम यात्रा 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया। गंगोत्री धाम में पहले दर्शन और पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई, जो कि इस शुभ अवसर को और भी विशेष बना गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद गंगोत्री पहुंचकर मां गंगा की पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा इलाका भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया। सुबह 7.00 बजे मां गंगा की डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। ठीक 8.30 बजे डोली धाम पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण, गंगा लहरी और गंगा सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। इसके बाद 10.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए और गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया। सीएम धामी ने भी अखंड ज्योति के दर्शन कर मां गंगा से देश और प्रदेश की सुख.शांति की कामना की। इधर यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं। जबकि कपाट खुलने का समय यमुना जयंती की तिथि पर तय किया जाता है। इस साल यमुनोत्री धाम के कपाट आज यानी 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर खुल गए हैं। सुबह 8रू15 बजे मां यमुना की डोली खरसाली से शनिदेव महाराज की अगुवाई में रवाना हुईं। 10.00 बजे डोली यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन और पूजा के बाद 11.55 पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए गए। यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई मां यमुना के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने को आतुर दिखा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इस बार 8 स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट कॉम्प्लेक्स के साथ ही कई जगह पार्किंग सुविधा विकसित की गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और गाड़ियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्य मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है। यमुनोत्री धाम के लिए 3700 से अधिक घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण किया गया है। पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा में सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। किसी तरह की समस्या होने पर श्रद्धालु फोन नंबर 9897846203 और 0135.271448 पर कॉल कर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन से शेयर कर सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल करते ही पुलिसकर्मी तत्काल हेल्प के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 12 हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जिसमें वेलफेयर हेल्प मॉनिटरिंग डेस्क बनाया गया है। इसमें पुलिस के साथ पीएसी, एनडीआरएफ और पीआरडी जवान शामिल रहेंगे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING