Connect with us

धर्मक्षेत्र

सोर की पावन चोटी में स्थित मां उल्का देवी का दरबार आस्था व भक्ति का अलौकिक संगम

रमाकांत पंत, पिथौरागढ़। आध्यात्म की विराट भूमि पिथौरागढ़ की पावन चोटी में स्थित माँ उल्का देवी का दरबार आस्था व भक्ति का अलौकिक संगम है ,इस देवी के दरबार में पहुंचकर जो अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। यहां से चारों ओर की छटाओं के मनोहारी दर्शन होते है दूरदराज क्षेत्रों से भी भक्तजन यहां पहुंचकर माता उल्का देवी के चरणों में अपने आराधना के श्रद्धा पुष्प अर्पित करके माँ से मनौती मांगते हैं। कहा जाता है कि माता उल्का देवी के दरबार में माँ से की गई मनोती अवश्य पूर्ण होती है जरुरत है सिर्फ श्रद्धा विश्वास की। 10 महाविद्याओं में एक माँ पीतांबरी के भक्तजन इन्हें माँ पीतांबरी का स्वरुप मानकर माँ उल्का देवी की बड़े ही निष्ठा और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण गोरखोंओ ने किया यह देवी पिथौरागढ़ की रक्षक देवी के रुप में भी पूजित है अर्थात् यहां की रक्षा करती है ऊँचे पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर का नजारा काफी भव्य है पिथौरागढ़ मुख्यालय से एक किमी की दूरी पर चंडाक जाने वाले मार्ग पर यह दरबार स्थित है खासतौर से सेरा गाँव के लोगों की यहां विशेष श्रद्वा बतायी जाती है। यहाँ का जीर्णोद्वार भी यहाँ के मेहता परिवार द्वारा किया गया था मंदिर के पुजारियों द्वारा नित्य ही यहाँ पूर्ण रीति रिवाज के साथ प्राचीन काल से चली आ रही पूजन परम्पराओं का निवर्हन किया जा रहा है। पाण्डे गांव के पुनेठा लोगों द्वारा यहां पूजा-अर्चना का कार्य किया जाता है चैत के महिने लगने वाले चैतोल के उत्सव पर यहां विशेष उत्सव होता है। इस मंदिर के पिथौरागढ़ शहर में बहुत मान्यता है. यहां प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया जाता है  पवित्र पहाड़ी के सिखर पर स्थित इस मंदिर के मुख्य मंदिर के दोनों और शेर की मूर्तियां लगीं है् ।सीढ़ियों के शानदार सफर के बाद माॅ के भव्य दर्शन होते है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING