धर्मक्षेत्र
रोहिणी नक्षत्र से बाहर आएंगे सूर्य, भौतिक सुखों के लिए करें उपाय
रोहिणी नक्षत्र से बाहर आएंगे सूर्य, भौतिक सुखों के लिए करें उपाय
सीएन, प्रयागराज। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने पर नौतपा होता है। बीते 25 मई 2023 को नौतपा शुरू हुआ था जिसका 2 जून 2023 को समापन हो गया। नौतपा के 9 दिनों सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती है। इन 9 दिनों तापमान बहुत ही अधिक रहता है। नौतपा अब समाप्त हो गया है नौतपा के दिन काफी गर्म थे हालांकि सूर्य रोहिणी नक्षत्र से कल यानी 8 जून 2023 को बाहर आएगा। सूर्य 8 जून 2023 सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र से बाहर आएंगे। जब तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र से बाहर नहीं आते है तो गर्मी की तपिश अधिक बनी रहती है। ऐसे में आज का दिन बहुत ही गर्म होने वाला है। आप इस दौरान गर्मी से राहत के लिए यानी दैहिक सुखों और दैविक सुखों के लिए कई उपाय कर सकते हैं। गर्मी से बचने के लिए इस दौरान किसी भी प्रकार की यात्रा से बचना चाहिए। ऐसे में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इस दौरान आपको तेल, मसाला, गर्म खाने का कम सेवन करना चाहिए। मासांहार से परहेज करना चाहिए। जितना हो सके जल का सेवन करें. पानी की अधिक मात्रा आपको ठंडा रखती है. गर्मियों में जरूरतमंद लोगों को फल, पंखा, पानी आदि का दान करना चाहिए। गर्मी से राहत दिलाने वाली चीजों का दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलते हैं। इन दिनों जल दान के साथ पेड़ लगाने और पेड़ों को पानी देने से भी लाभ मिलता है। आपको दैविक सुखों की प्राप्ति के लिए इन सभी चीजों का दान करना चाहिए।
