Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 29 अप्रैल 2023 का राशिफल : मीन राशि के जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है

आज 29 अप्रैल 2023 का राशिफल : मीन राशि के जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है
मेष राशि–
आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले इस दिन आप की उलझने वाले है। माता-पिता के सेहत में सुधार आने वाला है। आने वाले कुछ दिन आपके लिए बहुत ही अहम साबित होने वाले है। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे।
वृषभ राशि–आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप दोनों के मध्य एक मजबूत रिश्ता पनप सकता है। रिलेशनशिप को लेकर कुछ सीरियस कसमें खाई जा सकती हैं जिन्हें आपको भविष्य में निभाना ही होगा। जश्न मनाने के लिए भी आप दोनों प्लानिंग करेंगे।
मिथुन राशि–आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो कोराना की परिस्थिति ठिक होने तक रूक जायें । जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा । घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में भाई-बहन का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है।
कर्क राशि–आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। आज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे।सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झुल्लाहट की वजह बनेगा। प्रेमी जीवन को लेकर बाधाएं अथवा परेशानियां आप पर हावी हो सकती हैं। प्रेमी जीवन की ओर से दु:खी होने के कारण आपकी दिनचर्या भी प्रभावित हो सकती है। घर-परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से आप आज मुंह फेर सकते हैं।
सिंह राशि–आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान और आत्मबल दोनों बढोत्तरी की ओर रहेंगे, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं
कन्या राशि–
आज पूरान विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे । विद्याथियों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने मनपसंद खाना खाने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, तो उन्हे जल्द ही अच्छा अवसर प्रप्त होगा । अगर आप अपने जीवनसाथी से दूर है, तो फ़ोन या सोशल साईट द्वारा समय दें, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। लवमेटस को कोई सरप्राईज मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।
तुला राशि–विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आप कुछ हद तक विचलित हो सकते हैं क्योंकि चीजें आपके आस-पास मौलिक रूप से बदल जाती हैं, इसलिए जितना हो सके उतना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा। आज आपका मूड बहुत ज्यादा रंग बदलने वाला हो सकता है। कभी ऊपर तो कभी बेहद नीचे यह झूलता रहेगा। मूड के चलते आप प्रेमी से बात करने से बचने की कोशिश कर सकते हैं। जिसके लिए आप खुद को अन्य कामों में बिजी दिखाने का नाटक कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि–आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां निकलती आ रही हैं, अब उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे।
धनु राशि–आज आपका दिन लाभदायक रहेगा । इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा । लवमेटस आज अपनी शादी की बात घर पर करें, तो बात बन सकती है। आज आप अपने विचारों से घरवालों सहमत कराने में सफल होंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन  रहा है। आज प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है। प्यार में आपको अपने रिश्ते की गहराई का अहसास होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
मकर राशि–आज दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आज आपकी मेहनत का प्रयास रंग लाएगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आप अपने जीवन में तेज गति से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंधों में बहुत दिन से आपने कुछ नया नहीं किया, कुछ मजेदार बातें नहीं की और हंसना तो जैसे भूल ही गए हैं। आज इन सभी बातों पर ध्यान देकर प्रेमी जीवन को जीवंत करने का मौका आप हाथ से जाने नहीं देंगे। भले ही फोन पर बात करें लेकिन आप ये सब करेंगे।
कुंभ राशि–आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर जड़ें गहरी हो सकती हैं।
मीन राशि–आज का दिन खास रहने वाला है । आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा । कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। आज घर पर बच्चों के साथ कोई गेम खेलेंगे। घरेलु महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को आज अपने पढ़ाई के प्रति सिरियस होने की जरूरत है। प्रेम संबंधों और प्रेमी को लेकर आप एक लंबा-चौड़ा भाषण सुना सकते हैं। इससे प्रेमी के कान पर जूं तक नहीं रेंगेगी। समय बर्बाद करने की बजाय कुछ रोमांटिक व रोमांचक करने का सोचें। सबसे अहम बात ये करें कि आप चुप रहें और केवल प्रेमी को सुनें।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING