Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज है वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा तिथि : पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा महत्व

आज है वैशाख महीने की बुद्ध पूर्णिमा तिथि : पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा महत्व

सीएन, नैनीताल। हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसके अलावा सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद आज ही के दिन भगवान गौतम बुद्ध को बिहार के बोधगया के बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुद्ध का महानिर्वाण भी हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का बड़ा ही महत्व है। इससे व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है और वह खूब आगे बढ़ता है। अगर गंगा किसी पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। साथ ही अपनी क्षमतानुसार कुछ न कुछ दान भी अवश्य करें। पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 मई को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाया जाएगा। वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। गौतम बुद्ध का जन्म का नाम सिद्धार्थ गौतम था। गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिनकी शिक्षाओं से बौद्ध धर्म की स्थापना हुई थी। बौद्धों के लिए बोध गया गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। बोधगया के अलावा कुशीनगर, लुंबिनी और सारनाथ भी अन्य तीन महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं। यह माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया और उन्होंने पहली बार सारनाथ में धर्म की शिक्षा दी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING