Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 1 फरवरी 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातक शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें, नुकसान हो सकता है

मेषराशि.आज आप अपनी कूटनीतिक बुद्धि से लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे. जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और उन्हीं की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम भी बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य शाम तक पूरा हो सकता है. बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है. हालांकि कमाई बनी रहेगी और किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन मिलने के योग भी हैं. हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.

वृषभ राशि जीवनसाथी की प्रगति आपको गर्व और खुशी देगी. परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और शुभ समाचार मिल सकता है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में अच्छी कमाई से संतोष मिलेगा. माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

मिथुन राशि आज कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी. सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है. यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें. लव लाइफ में नई ऊर्जा महसूस होगी. धन का लेनदेन बहुत सोच-समझकर करें. संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा. गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं. कर्क राशि अचानक धन लाभ से दिन बेहद सुखद रहेगा. कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है. परिवार की जरूरतें और महत्वाकांक्षाएं आप पूरी कर पाएंगे. जीवनसाथी से ली गई सलाह फायदेमंद साबित होगी. शाम का समय दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन में बीतेगा. शिवलिंग पर दूध अर्पित करें. सिंह राशि फरवरी का पहला दिन आय और निवेश के लिहाज से लाभकारी रहेगा. पुराने निवेश से फायदा होगा और नए आय स्रोत मिल सकते हैं. दफ्तर में मधुर वाणी से सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन का अच्छा समय है. आर्थिक योजना सफल रहेगी और पिता का सहयोग मिलेगा. सूर्य देव को जल अर्पित करें.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई नैनीताल नगर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 

कन्या राशि शुभ योग का लाभ मिलेगा. संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. बिजनेस में पार्टनरशिप भविष्य में फायदेमंद रहेगी. धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. भाइयों से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी. बुधवार को हरी मूंग दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले सात दिन बारिश का अलर्ट जारी, तेज अंधड़ चलने की संभावना

तुलाराशि पुराना कर्ज चुकाने और फंसा धन वापस मिलने के योग हैंगा. पिता की सेहत, विशेषकर आंखों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें. प्रेम जीवन में साथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है. शाम का समय मनोरंजन और मनपसंद भोजन में बीतेग देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.

वृश्चिक राशि शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें, नुकसान हो सकता है. परिवार और जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा. नया व्यवसाय शुरू करने पर भाग्य का साथ मिलेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि विरोधी बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें. शोध, शिक्षा और अध्ययन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. आर्थिक लेनदेन में बिना लिखित प्रमाण किसी को उधार न दें. ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा. विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी : सात दिन भारी बारिश की संभावना, आंधी की भी चेतावनी, गिरेगा पारा

मकर राशि परिवार का सहयोग मिलेगा और माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा. अप्रत्याशित धन लाभ संभव है, लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. नौकरी या व्यवसाय में बदलाव चाहने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं. शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें.

कुंभ राशि प्रियजनों से मतभेद या तनाव रह सकता है. अनचाहे कामों से मन खिन्न होगा. यात्रा के योग हैं. व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है. आर्थिक रूप से लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ जरूरतमंद को कंबल दान करें.

मीन राशि दिन मिला-जुला रहेगा. संतान को लेकर चिंता रहेगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से समस्या सुलझेगी. नए मित्र बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी. दांपत्य जीवन की पुरानी परेशानी मां के सहयोग से दूर होगी. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे. ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING