Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 24 जनवरी 2026 का राशिफल : वृष राशि वालों के रुके काम पूरे होने के योग हैं, अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है

मेष –अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहना और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने से निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। अत्यधिक क्रोध और जल्दबाजी आपके बनते कार्य बिगाड़ सकती है, इसलिए अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।

 - Dainik Bhaskar

वृष आज आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है, जिससे आप बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियों को सुलझाने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। ध्यान रखें कि ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति न बने। इसके लिए आपको ही उचित प्रयास करने होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवा अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। रुके काम पूरे होने के योग हैं, अपना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है

 - Dainik Bhaskar

मिथुन किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें, आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। संतान पक्ष की किसी गतिविधि से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन की सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी न दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को भूलकर आगे बढ़ने में भलाई है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।

यह भी पढ़ें 👉  मेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा, आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा

 - Dainik Bhaskar

कर्क घर में खास मेहमानों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बनेगा। पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए समझदारी से परिस्थितियों को सुलझाने की आवश्यकता है। वरना भविष्य में पछताना पड़ सकता है।

 - Dainik Bhaskar

सिंह इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। इस समय बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय लगाना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे कोई विशेष लाभ नहीं होगा।

 - Dainik Bhaskar

कन्या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। तकाजा करने पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी। मित्रों से संबंधित कोई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है, जिसे निभाने में दिक्कत महसूस होगी। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें, क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

 - Dainik Bhaskar

तुला  आज दिनचर्या व्यवस्थित करने में कुछ मेहनत रहेगी, लेकिन आप उसके उचित परिणाम जरूर हासिल कर लेंगे। परिवारजनों का सहयोग भी मिलेगा। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। संपर्कों तथा सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ाने से खास जानकारियां भी मिलेंगी। दोपहर बाद किसी निकट संबंधी के लिए फाइनेंस संबंधी मदद करनी पड़ सकती है। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या अभी बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 23 जनवरी 2026 का राशिफल : सिंह राशि के जातकों का दिन व्यस्त रहेगा, जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए दिन भर दौड़ते रहेंगे

 - Dainik Bhaskar

वृश्चिक फोन कॉल अथवा किसी मित्र के माध्यम से विशेष जानकारी मिलेगी, जो लाभदायक भी रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत रहें और किसी की बातों में न आएं। ऐसा करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं और नुकसान की आशंका भी रहेगी। साथ ही कोई निर्णय डांवाडोल हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।

 - Dainik Bhaskar

धनु  बेहतरीन दिन रहेगा। आपके उत्तम व्यवहार की वजह से लोगों के सामने अच्छी इमेज बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित उचित उपलब्धियां हासिल होने वाली हैं। पारिवारिक अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। प्रशंसा मिलने पर अपने अंदर अहम की भावना न आने दें। बच्चों में अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, उनका मनोबल बनाए रखना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती हैं, इसलिए संयम रखें।

 - Dainik Bhaskar

मकर आज अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी कार्य की प्लानिंग करें। इससे अधूरे पड़े हुए कार्यों में भी सुधार आएगा। साथ ही किसी असंभव कार्य के अचानक बन जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन बना रहेगा। युवा वर्ग भरपूर आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता रखेंगे। पड़ोसियों के साथ गलतफहमियों की वजह से कुछ विवादित स्थिति बन सकती है। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी को सही दिशा में रखें, तभी उचित परिणाम मिलेंगे। अपना कोई मकसद हल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  वसंत पंचमी 23 जनवरी को रामसेवक सभा भवन में उपनयन (जनेऊ संस्कार) की तैयारी

 - Dainik Bhaskar

कुंभ खास और प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। उनके मार्गदर्शन में आपको कई बेहतरीन सुझाव मिलेंगे। दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से खुशी रहेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं भी धन संबंधी निवेश न करें, क्योंकि पैसा वापस मिलना मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

 - Dainik Bhaskar

मीन किसी अनुभवी अथवा गुरु तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने काम को प्रगति पर लेकर जा सकते हैं। अपने हुनर अथवा काबिलियत को सबके समक्ष लाने का उचित समय है। स्त्री वर्ग अपने किसी खास कार्य को संपन्न करने में विशेष प्रयास करेंगी और सफल भी रहेंगी। स्वभाव में सहजता बनाए रखें। छोटी से छोटी बात भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है, तो किसी अच्छे डीलर से बातचीत करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING