धर्मक्षेत्र
आज 02 नवम्बर का राशिफल : मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा, संतान से शुभ समाचार मिलेंगे
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में भी लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी प्रकार के शुभ समाचार के प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सफलता में वृद्धि हो सकती है। आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूति मिलेगी। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋण भार में कमी होगी। कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानने की कोशिश करें। उनके अनुसार चलने का प्रयास करेंगे तो आपको आत्मसंतोष होगा। दुकान या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार खुशियां आएंगी, मन प्रसन्न रहेगा। अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन खर्च बढ़ेगा।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन फायदेमंद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। परिवार में बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। नयी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार व नौकरी में तरक्की मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार में खुशियां आएंगी। दूर की यात्रा के योग है। बहन भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धैर्य रखें।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जायेगा। किसी प्रकार का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।


















































