Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 16 जुलाई 2013 : वृश्चिक राशि के जातक संयत रहें, क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है

मेष राशि- स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। संयत रहें। आलस्य अधिक हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

वृष राशि- क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मिथुन राशि- अनावश्‍यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ पक्ष में कौओं का महत्व, उत्तराखंड के  इन स्थानों को कहा जाता है कौओं का तीर्थ  

सिंह राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। कन्या राशि- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन कुछ परेशान हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

तुला राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के डॉक्टर बीपी जोशी विश्व के शीर्षस्थ वैज्ञानिकों में शामिल

वृश्चिक राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्षेत्र बन सकता है।अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- रहन-सहन कष्टमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यो से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर राशि- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। कारोबार में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 17 सितंबर से शुरू हो रहे हैं पितृ श्राद्ध पक्ष : 15 दिनों के लिए पितर यमकोल से धरती पर आकर करते हैं निवास

कुंभ राशि- किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, परन्तु जलाशय एवं नदी आदि में स्नान से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता म‍िलेगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

https://jantaserishta.com/national/todays-horoscope-16-july-2023-2588345
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING