Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 18 जून 2023 : सिंह राशि के जातकों का आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा

आज का राशिफल, 18 जून 2023 : सिंह राशि के जातकों का आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा
मेष राशि–आज आप माता-पिता के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा़ ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आज आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खड़े़ उतरेंगे। सूर्यदेव को नमस्कार करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
आपकी खूबसूरती पार्टनर को  इम्प्रेस करेंगी। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। मन में खुशी है, जीवनसाथी का साथ है। दिल में उमंग है। लवर के साथ डेट पर जा सकते हैं। बच्चों के साथ हॉलीडे पर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे।
वृष राशि–आज का दिन भागदौड़ होने के साथ-साथ शानदार भी रहेगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ आराम कर सकते हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। किन्तु जॉब प्रोफाइल में भी बदलाव हो सकता है। किन्तु गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। बेहतर होगा प्रेम संबंधों को संबोधित करने से पहले आप सावधानी बरतें। आप में से कुछ को गले संबंधित स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय प्रेमी के साथ बिताना चाहेंगे। हो सकता है वह किसी बात से आपसे नाराज रहे। लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिए आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा। माता की तबीयत खराब हो सकती है।
मिथुन राशि–आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े़ हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति ज़रूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। अपने प्रेमी से अगर विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है। समझदार पढ़ा-लिखा जीवनसाथी मिल सकता है। माता-पिता की रजामंदी मिल सकती है। विवाहित दम्पत्तियों के लिए दिन नई खबर लाएगा। लवर के साथ मीटिंग तय होगी। मूवी का कार्यक्रम बनेगा।
कर्क राशि–व्यावसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगे। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। आप अपने परिवार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्हें विभिन्न मामलों में आपकी मदद की आवश्यकता होगी। आपकी यात्रा योजनाओं के कारण आपको अपने जीवनसाथी को समय और ध्यान देना मुश्किल हो सकता है और इसलिए आपके रिश्ते में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। बुजुर्ग अपने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश रहेंगे। बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है। इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिल सकती है। संतान की इच्छा पूरी होगी। लव लाइफ और रिलेशन के लिए दिन बहुत अच्छा। सतर्क रहें पति-पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं।
सिंह राशि–आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। विदेश से रिश्ता आ सकता है। प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। आपमे आज गजब का आकर्षण रहेगा। जिस कारण प्रेमी आपके आसपास ही रहना चाहेगा। अपनी वाणी से सबका मन मोह लेंगे।
कन्या राशि–नौकरीपेशा जातक आज काम का अधिक बोझ महसूस कर सकते है। व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग अपने कदम विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं। किन्तु आक्रामकता से बचें। असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। कार्यस्थल पर में वाद-विवाद में न उलझें। अगर कोई पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस संदर्भ में आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है। पारिवारिक विवादों में खुद को दोष न दें। खुल कर अपने मनोभावों को व्यक्त करें। अपने परिवार दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताएं पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज प्यार के रिश्तों में विश्वास और प्यार की कमी आएगी। लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपको जरूरत हैं अपने अनैतिक रिश्तों को कन्ट्रोल में करने की। अपने लव पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटाएं। प्रेम से काम लें।
तुला राशि–आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है। उनकी मेहनत रंग लाएगी। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। इससे आपके प्यार की डोर मजबूत होगी। कॉलेज के किसी मित्र से प्यार हो सकता है। पति-पत्नी के रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी। आप एक दूसरे के पूरक बनेंगे।
वृश्चिक राशि–नए कामों में दिलो-दिमाग से लग जाएं और खाली बैठने से बचें। नई शुरुआत के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किन्तु आने वाले समय में आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। प्रेम विषयों की स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। नये रिश्ते बनाने से भी बचें। मन विचलित रहेगा। मूड खराब रहेगा, अपने मन की बात अपने प्रेमी से मनवाकर रहेंगे। विदेश से कोई परिचित दोस्त आ सकता है। जिसके कारण जीवन में बढ़ोत्तरी आएगी। प्रेम के रिश्तों में समझदारी और सूझबूझ से काम लेंगे। लव पार्टनर से निकटता बढ़ेगी।
धनु राशि–आज आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में बहुत अच्छा माहौल रहेगा।  नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप करियर में बदलाव लाएं। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद करेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। अपने पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।  वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। घुटनों की तकलीफ से परेशान हो सकते हैं। यात्रा ज्यादा होंगी। लव लाइफ सही रहेगा। पत्नी से लाभ मिलेगा।
मकर राशि–आज आप में से कुछ का क्षेत्र में परिवर्तन के कई मौके प्राप्त करेंगे। किन्तु बदलाव के लिहाज से यह अच्छा वक्त नही है। जो आपके हाथ में है। इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आयी गांठों को सुलझाने पर ध्यान दें। प्रेम विषयों में सुख-शांति के उत्तम योग बने हुए है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। दिमाग की उथल-पुथल वैवाहिक जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकती है। क्रोध के कारण ब्रेकअप हो सकता है एक से अधिक प्रेम-संबंध दूरियां बढ़ा सकती हैं। पति-पत्नी के बीच गलत भावनाएं रिश्तों में दरार ला सकती हैं।
कुंभ राशि–आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आज प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए मौजमस्ती का दिन हैं। आज आप मानसिक रूप से स्ट्रॉग हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसलों से जीवन में लाभ मिलेगा।
मीन राशि आज आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश आज आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ चिंता हो सकती है। जो जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है। किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़े। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। कोई मित्र धोखा दे सकता है। कार्य में नुकसान हो सकता है

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING