Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 27 फरवरी 2023 : सिंह राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

मेष राशि: कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा

मेष राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और कोई खास डील फाइनल हो सकती है। घर के रख-रखाव या मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ में किसी वजह से तनाव आने की आशंका है। आपके रोजगार के क्षेत्र में भी कुछ परेशानी नजर आ रही है। सरकार द्वारा कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। समाज के लिए किए गए कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा। शाम के समय आप किसी विवाह, जन्मदिन, नामकरण आदि में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 38% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। कार्यकाल में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनता हुआ नजर आ रहा है, जिससे आप सुकून से काम करेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, लेकिन किसी भी तरह के दिखावे से आपको बचना होगा। व्यापार में आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

मिथुन राशि: संबंधों में मधुरता आएगी

मिथुन राशि वाले आज अपने कार्यक्षेत्र में कई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जिसमें अधिकारी भी सहयोग करते नजर आएंगे। आपको विदेश से जुड़े काम करने का मौका मिल सकता है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वजनों से संबंधों में मधुरता आएगी और रचनात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें।

कर्क राशि: मित्रों का सहयोग मिलेगा

कर्क राशि वाले के काफी समय से अधूरे पड़े कार्यों को आज पूरे करने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी जमीन के मामले को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी और मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शाम को आप परिजनों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा और सहकर्मी भी आपका पूरा सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार पितृ पक्ष अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में सूतक काल मान्य नहीं

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

सिंह राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें

सिंह राशि वाले सप्ताह के पहले दिन कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी पेशा जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आज आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन चतुर बुद्धि के कारण आप सभी काम पहले ही पूरे कर लेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और शिव जप करें।

कन्या राशि: आमदनी में वृद्धि होगी

कन्या राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आसपास के लोगों से लड़ाई-झगड़े की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्य पूरे करेंगे, जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को आज ग्राहकों या व्यापारियों पार्टियों से धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। कामकाज की भागदौड़ में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल अर्पण करें और घी का दीपक जलाएं।

तुला राशि: परिवार में सुख-शांति रहेगी

तुला राशि वाले दैनिक व्यापारियों के लिए आज आय के नए स्रोत दिखाई दे रहे हैं। जमीन से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन पिता के मार्गदर्शन से इसमें सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और उनके सहयोग से कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी को लेकर सियासी घमासान, सीबीआई जांच की मांग

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में पूजा करें।

वृश्चिक राशि: भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि वालों को आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना भी बन रही है। परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। नौकरी या व्यवसाय में नवीनता लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है, जिससे काम में नई जान आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। आज आप अपने परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेते हुए नजर आएंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। रात को पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखें और फिर सुबह पीपल पर अर्पित कर दें।

धनु राशि: निवेश करने से बचें

Sagittarius Today Horoscope: धनु राशि वालों का दिन आज मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार के मामले में थोड़ा जोखिम उठाएं तो बड़े लाभ की आशा है। छात्रों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति जोखिम में है इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। आज आपको अपने किसी करीबी के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है जिससे किसी की मदद हो सके।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर लाल या पीला चंदन लगाएं।

मकर राशि: किए गए प्रयास सफल रहेंगे

Capricorn Today Horoscope: मकर राशि वाले आज साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो वह लाभ देगा। आज आपको अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से चिंता बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत विकसित करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आपको कोई सरकारी कार्य करना है तो आपको निर्धारित नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल, 19 सितंबर 2024 : मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन नाम कमाने के लिए रहेगा

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि: जोश और उत्साह का संचार होगा

Aquarius Today Horoscope:कुंभ राशि वालों के व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही थीं तो आज आपको उससे छुटकारा मिल जाएगा। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। व्यापार के लिहाज से दिन सुखद रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। खाने-पीने के मामले में लापरवाही न करें और अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का भी पूरा ध्यान रखें। आपके प्रेम जीवन में आज नए जोश और उत्साह का संचार होगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मीन राशि: दिन आपके लिए शुभ रहेगा

Pisces Today Horoscope:मीन राशि वालों का आज व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आपके लिए लाभकारी रहेगा। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज सुनने को मिलेगी। व्यापार से जुड़ी यात्राएं आज सुख देंगी। विवाह योग्य जातकों को आज के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। संतान संबंधी शुभ सूचना से आज मन प्रसन्न रहेगा और धार्मिक कार्य करेंगे। यदि आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज का शाम दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगी।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ जरूर करें।- चिराग दारूवाला द्वारा – ज्योतिषी बेजन दारुवाला के पुत्र

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING