Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 14 अगस्त 2023 : वृश्चिक राशि के जातकों को जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है

मेष-आज सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा का तुला राशि मे गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्षमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। तिल का दान करें। हरा व नीला  रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है। 

कर्क- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं।सफ़ेद व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन के दृष्टिगत एडीजी ने किया कैंची धाम का निरीक्षण, सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

सिंह- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 4 अप्रैल 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के जॉब में परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का कर्क तथा चन्द्र का तुला गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर- शनि का मकर व चन्द्रमा का तुला गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना की डायवर्जन टनल 2 की 600 मीटर लंबी खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण

मीन- टीचिंग, मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व मंगल रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING