धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 26 अगस्त 2023 : कर्क राशि के जातकों में काम करने की धुन सवार रहेगी
आज का राशिफल 26 अगस्त 2023 : कर्क राशि के जातकों में काम करने की धुन सवार रहेगी
मेष राशि: आज के दिन अचानक से कई काम आ जाएंगे जिस कारण उलझन की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में एक डायरी ले और उसमे एक-एक करके सभी काम लिखे और फिर करे। मेष राशि का लकी नंबर6 मेष राशि का लकी कलर महरून।
वृषभ राशि: यदि आप किसी खेल में अच्छे हैं तो आज के दिन उसमे प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आपके आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में आपको लेकर खुशी का भाव रहेगा। वृषभ राशि का लकी नंबर 7 वृषभ राशि का लकी कलर समानी।
मिथुन राशि: किसी बात को ज्यादा तूल ना दे अन्यथा वह बात हद्द से ज्यादा बढ़ जाएगी। घर में सब कुछ ठीक रहेगा लेकिन तनाव की स्थिति बनी रहेगी। मिथुन राशि का लकी नंबर 4 मिथुन राशि का लकी कलर संतरी।
कर्क राशि: काम करने की धुन सवार रहेगी। पूरा दिन काम पर ही ज्यादा ध्यान रहेगा और करियर को लेकर भी प्लानिंग कर सकते है। कर्क राशि का लकी नंबर 2 कर्क राशि का लकी कलर हरा।
सिंह राशि: घर का कोई सामान खराब होगा और वह चीज़ नयी लेने का सोचेंगे। प्रेम संबंधो को लेकर खुश होंगे और कोई नयी खुशी जीवन में आ सकती है। सिंह राशि का लकी नंबर 6 सिंह राशि का लकी कलर श्वेत।
कन्या राशि: विवाह को कुछ ही समय हुआ हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रूप से संबंध और मजबूत बनेगा। मित्रों से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। कन्या राशि का लकी नंबर 9 कन्या राशि का लकी कलर स्लेटी।
तुला राशि: नया घर या नया वाहन खरीदने का प्लान कर सकते है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में पुरानी बातों को लेकर चर्चा होगी। तुला राशि का लकी नंबर 7 तुला राशि का लकी कलर केसरी।
वृश्चिक राशि: अचानक से धन लाभ मिलने के संकेत है। पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह भी वापस आ सकता है। निवेश किये हुए पैसों से भी लाभ मिलेगा। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 5 वृश्चिक राशि का लकी कलर नीला।
धनु राशि: पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी लेकिन अपने सीनियर के साथ बातचीत आपकी टेंशन को दूर कर देगी। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा।
धनु राशि का लकी नंबर 9 धनु राशि का लकी कलर पीला।
मकर राशि: नौकरी करते हैं तो आज आपको लेकर ऑफिस में राजनीति हो सकती हैं जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में संयम से काम ले और सभी के साथ मृदु स्वभाव रखे। मकर राशि का लकी नंबर 3 मकर राशि का लकी कलर गुलाबी।
कुंभ राशि: अन्दर से ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन काम में मन नहीं लगेगा। ध्यान को केंद्रित करने का प्रयास करेंगे लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। कुंभ राशि का लकी नंबर
1 कुंभ राशि का लकी कलर भूरा।
मीन राशि : शाम के समय कुछ अनहोनी घटित हो सकती हैं जिस कारण मन रुष्ट रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा संभव हैं मीन राशि का लकी नंबर 8 मीन राशि का लकी कलर ग्रे।
