Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 15 जून 2023 : कुंभ राशि के जातकों का किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे

 आज का राशिफल 15 जून 2023 : कुंभ राशि के जातकों का किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे
मेष राशि–आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौके मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी के प्रति अपना आकर्षण महसूस करेंगे।
वृषभ राशि–आज व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती है। किन्तु आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान या प्रेम-संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता-पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका दिमाग धार्मिक क्रियाकलापों एवं जीवन संबंधी उच्च दर्शन की ओर भी आकृष्ट हो सकता है। लव लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा क्योंकि प्रेमी से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो सकता है। संबंध टूटने की भी नौबत आ सकती है।
मिथुन राशि–आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन होने की संभावना है। आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। परिवार में आज आपकी शादी की चर्चा हो सकती है। जिस कारण आप तनाव महसूस करेंगे। लेकिन शादी संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
कर्क राशि–भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश आज आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से संबंधित कुछ चिंता हो सकती है।, शादी के इच्छुक जातकों को अपना मनचाहा हमसफर मिल सकता है। लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि–आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। भाग्य आपके साथ है। आज विवाह के लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर सरकार के सामने हैं बड़ी चुनौतियां, पास होना ही काफी नहीं

कन्या राशि–व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है, या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। हमसफर के साथ किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।
तुला राशि–आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। आज छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आप समय बितायेंगे। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि धोखा मिलने के आसार हैं। अगर अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रेपोज करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि– छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ लोग वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने साथी से किसी भी बात पर वाद-विवाद करने से बचें नहीं तो रिश्ता काफी खराब हो सकता है।
धनु राशि–आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आज आपका साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। माता-पिता के साथ भी संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आज आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं।
मकर राशि– कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है। लव मैरिज के लिए परिवार वालों का साथ मिल सकता है। आज किसी करीबी से आपको कोई खास गिफ्ट मिलने की भी संभावना है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।
कुंभ राशि–किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। भाई के सहयोग से कोई जरूरी काम बन सकता है। रिश्तेदारों के साथ समय ज्यादा बीतेगा।
मीन राशि–आप नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। आप में से कुछ की माता जी की सेहत-स्थिति बिगड़ सकती है, इससे आप चिंतित हो सकते हैं। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। किसी पुराने प्रेमी से आज मुलाकात हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव आने की भी संभावना है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING