Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल-12 अप्रैल 2023 : सिंह राशि के जातकों के खर्चों में अधिकता होने से मन पर एक बोझ बढ़ेगा


आज का राशिफल-12 अप्रैल 2023 : सिंह राशि के जातकों के खर्चों में अधिकता होने से मन पर एक बोझ बढ़ेगा
मेष राशि–पैसे की ज्यादा उम्मीद लगाने से नुकसान की परिस्तिथियां बन सकती है। आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आज मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पिता से संबंधों में सुधार होगा। व्यस्त दिनचर्या के चलते सेहत पर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। पिछले दिन के कुछ मुद्दों पर आप प्रेमी से बात करना चाहेंगे। जब तक आप बात नहीं कर लेंगे तब तक अपसेट रहेंगे। कुछ बातों पर पहले प्रेमी असहमत हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे आप दोनों के मतभेद सुलझ ही जाएंगे।
वृषभ राशि/वृष राशि–खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे और अच्छा खासा खर्चा भी कर सकते हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा और उनका प्रिय उनसे बातें करेगा और अपने मन की सभी समस्याओं को उनके सामने रखेगा, जिससे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। आपकी लव-लाइफ चमकने वाली हैं। जो चीजें आप दोनों लव-लाइफ को महकाने के लिए खोज रहे थे। वह आज आपके सामने आने वाली होगी। इससे आप अति उत्साहित रहेंगे और रोमांच व रोमांस से भरपूर होगें। प्रेमी भी ऊर्जावान रहेगा।
मिथुन राशि–आज कई दिनों से चली आ रही उलझन समाप्त हो जायेगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से आप अपने कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। अगर आपने ट्रांसफर की अर्जी दी है, तो आज वो मंजूर हो जायेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। देवी लक्ष्मी की आरती करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप दिल की बात कहने में हिचकते हैं और कई बार खुलकर नहीं बोलते जिससे प्रेमी भी दुविधा में फंस जाता है कि आप क्या महसूस करते हैं। संबंधों को लेकर आपको खुलापन दिखाना चाहिए। अगर कोई बात आप नापसंद करते हैं तो सामने से बोलिए।
कर्क राशि–आज किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में अचानक कोई सफलता मिल सकती है। आज आप कोई बात मन में न रखें, बात कह देने से आपको ही फायदा होगा। प्रेमी आप पर प्रेशर बनाने की कोशिश कर सकता है जिससे आप बहुत ज्यादा विचलित हो सकते हैं। आप प्रेमी की बात का विरोध भी नहीं कर पाएंगे और ना ही उसे समझाने में ही सफल हो पाएंगे। प्रेमी की बात को आज केवल सुनें, कोई प्रतिक्रिया ना दें।
सिंह राशि–खर्चों में अधिकता होने से मन पर एक बोझ बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है ।अपने प्रिय को मिलने के लिए आप काफी उत्सुक रहेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि आपकी लव -लाइफ को बहुत पुरानी नहीं कहा जा सकता पर फिर भी आज की तारीख में भी आपका प्रेमी आपके विषय में बहुत अधिक जानकारी नहीं रखता है क्योंकि आप ज्यादा बताना नहीं चाहते। बावजूद इसके आप दोनों विश्वास कायम रखेंगे।
कन्या राशि–आज कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। कार्यों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। परिवार में अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। विद्यार्थियों को और मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य जीवन खुशियों आयेंगी। किसी से चल रहा मन मुटाव आज समाप्त होगा। धरती मां को छूकर प्रणाम करें, लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेटस एक दुसरे पर विश्वास बनायें रखें, नहीं तो रिश्तें में खटास आयेगी। प्रेमी से बात करने के बाद आप काफी राहत महसूस कर सकते हैं। ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं और एक नई तरंग व उमंग के साथ आगे बढ़ने का वादा भी करेंगे।
तुला राशि–आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज शरीर में आलस रहने के कारण आप अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा नहीं कर पायेंगे। बेहतर होगा कि आराम करके ही कोई काम प्रारंभ करें। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। कोई खबर ऎसी सुनने में मिल सकती है जो आपको बहुत सुकून देने वाली होगी। प्रेमी के साथ थोड़ी मीठी वाली नोंक-झोंक होने के योग भी बनते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए आप दोनों एक मत होने में काफी समय ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि–यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ नहीं है, दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए ना जाएं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार भी फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में आप रोमांस की कमी महसूस कर सकते हैं या आपको लगेगा कि प्रेमी पहले की तरह रोमांटिक नहीं रह गया है। इसी बात को सोचकर आप झुंझलाहट से भरे रह सकते हैं। परेशान ना हों जल्द ही सब ठीक हो जाएगा और मौसम भी रोमांटिक हो जाएगा।
धनु राशि–आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आज जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है। आज आपके अंदर थोडा चिड़चिड़ापन आयेगा। लेकिन बच्चों के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। परिवार सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करें, आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। प्रेम संबंध खराब हैं या प्रेम संबंधों में किसी तरह के इमोशंस ब्रेक हुए हैं तब उनकी पूर्त्ति आसानी से नहीं होने वाली है। इसके लिए कुछ इंतजार आपको करना पड़ेगा। अपने आप से किसी तरह की लड़ाई ना करें क्योंकि समय के साथ घाव भर जाएंगे।
मकर राशि–मकर राशि वाले आय-व्यय में नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। लेन-देन के मामले व्यवसाय से जुड़े बड़े कुछ लोगों को हल होने वाले हैं। ज्ञान के प्रति जागरूक रहेंगे। आज छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करें। एक नया दृष्टिकोण उभरकर सामने आ सकता है। प्रेमी की जो गलतियां हैं उन गलतियों को भूलकर आगे बढ़ने का मन बनाएंगे। इसी तरह प्रेमी से भी आप वादा लेंगे कि वह भी आपकी गलतियों को भूलकर आगे बढ़े। प्रेम संबंध काफी हद तक सुधर जाएंगे।
कुंभ राशि–कहीं दूर जाने का विचार बनाएंगे लेकिन फिलहाल के लिए यह सब रद्द कर दें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार आपका दिल जीत लेगा, इसलिए परिवार के साथ वक्त बिताएं। अच्छा भोजन करेंगे। जीवन साथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। कुछ सिद्धांत आपके जीवन के ऎसे हैं जिनके प्रति अपने दृष्टिकोण या रवैये को आप बदलना नहीं चाहते हैं। प्रेम संबंधों में आप किसी बात को जकड़कर नहीं चल सकते हैं। संबंध तभी सुचारु रुप से चल पाएंगे जब इनमें संतुलन बना होगा इसलिए नजरिया बदलें।
मीन राशि–आज कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज्यादा तली-भुनी चीज़े खाने से बचें, नहीं तो एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आज आप अपने कार्यों की रूप रेखा तैयार करेंगे, जिसका आपको फायदा भी होगा। बच्चें आज घर में ही खेल-कूद करते रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। कोई प्रॉब्लम है जो लगातार आपके प्रेमी जीवन में बनी आ रही है तब उसका निदान करना अति आवश्यक है वरना समस्या बहुत बढ़ जाएगी। सारे काम छोड़कर केवल अपनी समस्या का हल खोजें। दिल से काम करेंगे तो समाधान भी अवश्य निकल आएगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING