Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल16 जून 2023 : मिथुन राशि के जातकों को मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा

आज का राशिफल16 जून 2023 : मिथुन राशि के जातकों को मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा
मेष राशि– खुद में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट्स को आज नौकरी संबंधित प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज भविष्य में पैसों को जमा करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने जायेंगे। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार का अवसर मिलेगा। आपके दोस्ती के लिस्ट में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस के काम से कहीं बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ होने के पूरे चांस है। आप दोनों के मध्य सारी बातों के सुलझाने का समय आ गया है। आज आप प्रेम संबंधों से भी आगे बढ़ने की प्लानिंग कर सकते हैं। जैसे अपने संबंधों को विवाह में तबदील करने का एक विचार आपके मन में कौंध सकता है।
वृष राशि–आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आपको अपने या पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेमी से दूरियां बन सकती हैं। रोमांटिक लाइफ में संयम और आंकलन की जरूरत है। अपनी पुरानी सोच को बदलने की जरूरत है। विवाह के डेट टल सकती है। ब्रेकअप हो सकता है। मैरिड है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से अपने लक्ष्य को हांसिल कर पाएंगे।
मिथुन राशि–आज आपको मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आपको अपनी बातों को सोसाइटी में सब के सामने रखने का पूरा मौका मिलेगा। धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। मैकैनिकल इंजीनियर्स वालों के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला है। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। साथ ही आपके माता के स्वास्थ्य में भी काफी सुधार आयेगा। लक्ष्मी जी को कमलगट्टे की माला चढ़ाएं, आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। उतावलापन रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। प्रेमी से बहुत सारी अपेक्षायें रखेंगे। अपने व्यवहार और बर्ताव में संयम रखें। अत्यधिक आतुरता या कामुकता रिलेशन खराब कर सकती है। अकेले हैं तो नये मित्र बनेंगे। अनैतिक सम्बन्धों में न उलझें यही आपकी लव लाइफ के लिये बेहतर है।
कर्क राशि–आज आप में से कुछ लोगों को आपके व्यवसाय-साथी या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय से संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे सकती हैं। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कार्य स्थल पर टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेमपूर्ण संपर्क यदि कोई हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है और आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। यह कुछ भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेमी के साथ सेलिब्रेट करने का दिन। मन थोड़ा विचलित रहेगा। रिलेशन में अनबन हो सकती है। थकान महसूस करेंगे। विवाहित दम्पत्ति में प्रेम की मधुरता बनी रहेगी। धन का आगमन भी हो सकता है।
सिंह राशि, आज आपका समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। इवनिंग वॉक करने से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। फिजिक्स स्टूडेंट्स वालों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे। कुल मिलाकर आपका दिन कुछ मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। लव पार्टनर  कंफ्यूज हो सकता है। आपसे मदद की आशा करेगा। अन मैरिड कपल या लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल विवाह के लिए विचार कर सकते हैं।
कन्या राशि–व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में, एक नए कार्य का आरंभ हो सकता है, या आप एक नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आपको योग्य लोगों के साथ स्थायी दोस्ती बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने के योग बन रहे हैं। विवाहित कपल के लिए दिन अच्छा है। अगर मैरिज पार्टनर ढूढ रहे हैं तो रिश्ता या साथी मिल सकता है। जीवनसाथी की खूबसूरती आकर्षित करेगी। उसके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। अचानक लाभ होने की सम्भावना है।
तुला राशि–आज आपके मन में कोई ऐसा तरीका आयेगा, जो आपके किसी खास काम को पूरा करेगा। ऑफिस में आज आपकी एक्टीविटी पर नजर रखी जा सकती है। आपको संभलकर रहना चाहिए। अगर पहले आपकी किसी मित्र से अनबन हुई है, तो वो आज दोस्ती का हांथ बढ़ायेंगे। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट हो सकती है। जो लोग स्पोर्ट्स के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बच्चों के कारण परेशान रहेंगे। भावनात्मक रिश्तों को सुधारने के लिए  कंप्रोमाइज करना पड़ सकता है। शेयर सट्टे से नुकसान हो सकता है। नौकरी के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी।
वृश्चिक राशि–छात्रों के लिए यह एक अच्छा दिन है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपनी इच्छाओं के अनुरूप संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। दिन के दौरान कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव आप में से कुछ को बेचैन कर सकता है। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य को एक झटका लग सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। प्रेम और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी। तरक्की हो सकती है। लव रिलेशन में आपके सम्पर्क, मित्र और विहेवियर आपकी छवि को बिगाड़ सकते हैं। पति- पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर तनाव रहेगा। शांत रहने की कोशिश करें।
धनु राशि–आज आप जरूरी काम को निपटाने के लिए प्री-प्लानिंग करेंगे। समाज के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम तक किसी दोस्त के घर पर जायेंगे। उनके साथ किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स पर बातचीत होगी। फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। इससे रिश्ते बेहतर होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। लव रिलेशन में पुरानी चली आ रही गलतफैमियों को दूर करने का दिन। अगर आपका साथी आपसे दूर चला गया है तो वापिस आ सकता है। विद्यार्थियों के लिये दिन अनुकूल नहीं। बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है।
मकर राशि–आज व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नही है। आपका पारिवारिक जीवन अशांति का सामना कर सकता है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते है। आज आपको ठंड या कुछ अन्य अवरोधक बीमारियों के खिलाफ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है जो उपेक्षित होने पर जटिलताओं का कारण बन सकती हैं। विवाहित दम्पत्ति में आपसी गलतफैमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने क्रोध को संयम में रखें बात बढ़ कर कोर्ट कचहरी तक पहुँच सकती है। माता से लाभ प्राप्त होगा। लव पार्टनर को खुश करने के लिये खर्चा करेंगे।
कुंभ राशि–आज आप किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे। ये सलाह लाभकारी रहेगी। आज आपके मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएगें। सोसाइटी के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से कामकाज में जो सलाह मिलेगी, वो आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। लव रिलेशन में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। दिल प्रसन्न रहेगा। प्रेमी के साथ दिन भर कनेक्शन बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच संदेह उत्पन्न हो सकता है। प्यार में सन्देह की जगह नहीं होती।  आपका प्यार भरा व्यवहार रिश्ते सुधार सकता है।
मीन राशि–आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और अच्छी प्रगति होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपको आमदनी के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज पिता के स्वास्थ्य की स्थिति चिंता का विषय हो सकती है। दुर्घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। नए लव रिलेशन बनने की संभावना है। प्रेमी का सहयोग मिलेगा। मैरिड कपल के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी को आंखों की तकलीफ सता सकती है। जीवनसाथी का रोमांटिक स्वभाव प्रेम के संबंधों में ऊर्जा प्रदान करेगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING