धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 16 अगस्त 2023 : मिथुन राशि के जातकों का समाज में कद ऊँचा होगा
आज का राशिफल 16 अगस्त 2023 : मिथुन राशि के जातकों का समाज में कद ऊँचा होगा
मेष राशि : बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना है। यदि किसी कारणवश बाहर जाना ही पड़े तो सार्वजानिक वाहन से ही यात्रा करे। मेष राशि का लकी नंबर1 मेष राशि का लकी कलर गुलाबी
वृषभ राशि : पारिवारिक जीवन में दो-चार छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। घर में किसी सदस्य के साथ आपकी बहस भी संभव हैं। छात्रों को आज के दिन संभलकर काम करने की आवश्यकता हैं। वृषभ राशि का लकी नंबर 8 वृषभ राशि का लकी कलर भूरा
मिथुन राशि : समाज में आपका कद ऊँचा होगा और सभी के बीच मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में भी किसी चीज़ को लेकर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। मिथुन राशि का लकी नंबर 3 मिथुन राशि का लकी कलर ग्रे
कर्क राशि : सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अपने से उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा जो उनके बहुत काम आएगा। कृषि में सफलता मिलेगी। कर्क राशि का लकी नंबर 7 कर्क राशि का लकी कलर महरून
सिंह राशि : धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता हैं। सिंह राशि लकी नंबर 4 राशि का लकी कलर आसमानी
कन्या राशि : स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घर के किसी सदस्य की तबियत भी बिगड़ सकती है। ऐसे में पूरी सावधानी बरते और सतर्क रहे। कन्या राशि का लकी नंबर 2 कन्या राशि का लकी कलर संतरी
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ हैं और किसी शुभ कार्य में ही धन खर्च होने की भी संभावना हैं। किसी के साथ द्वेष हो सकता हैं लेकिन वह कुछ समय के लिए ही रहेगा। तुला राशि का लकी नंबर 6 तुला राशि का लकी कलर हरा
वृश्चिक राशि : कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी और आपको उसमे आनंद भी आएगा। नौकरी में कुछ अड़चन जरुर आएगी लेकिन अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 9 वृश्चिक राशि का लकी कलर श्वेत
धनु राशि : किसी के साथ पुराना कोई रिश्ता था जो टूट गया था, आज उनसे पुनः बातचीत हो सकती है जो आपकी पुरानी यादो को एक बार फिर से ताजा कर देंगे। धनु राशि का लकी नंबर 7 धनु राशि का लकी कलर स्लेटी
मकर राशि : आज का दिन व्यवसाय या नौकरी में उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय है। यदि कोई विचार मन में हैं तो आज के दिन उसे अमली जामा पहना दे। मकर राशि का लकी नंबर 2 मकर राशि का लकी कलर केसरी
कुंभ राशि : आज के दिन जीवन में कुछ उथल-पुथल मचेगी और बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। संयम से काम लेंगे तो कम नुकसान होगा। कुंभ राशि का लकी नंबर 3 कुंभ राशि का लकी कलर नीला
मीन राशि : यदि आपको मधुमेह की बीमारी हैं तो आज के दिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। शाम के समय कुछ अनहोनी घटित हो सकती है। मीन राशि का लकी नंबर 5 मीन राशि का लकी कलर पीला
