Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 16 मार्च 2023 : कन्या राशि के जातक घर के रीति-रिवाजों को लेकर व्यस्त रहेंगे  

आज का राशिफल 16 मार्च 2023   : कन्या राशि के जातक घर के रीति-रिवाजों को लेकर व्यस्त रहेंगे  
मेष राशि आज का राशिफल : आज के दिन अपने विरोधियों से सतर्क रहे क्योंकि वे आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में आपकी छोटी सी भूल भी बड़ी चूक साबित हो सकती हैं। ऐसे में पहले से ही पूरी सावधानी बरते।
वृषभ राशि आज का राशिफल : एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी तथा मन किसी काम में नहीं लग पाएगा। आलस्य का भाव ज्यादा रहेगा तथा कुछ अनहोनी घटित होने की भी आशंका हैं।
मिथुन राशि आज का राशिफल  : आज के दिन धन संबंधी कोई भी जोखिम उठाने से बचे अन्यथा अर्थ का अनर्थ हो सकता हैं। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी लेकिन उसके अनुसार परिणाम मिलने में देर लगेगी। ऐसे में धैर्य का परिचय देना सबसे बेहतर रहेगा।
कर्क राशि आज का राशिफल : विद्यार्थी हैं तो आज का दिन नयी फिल्में या वेब सीरीज देखने में बीतेगा। व्यापारियों को काम करने के नए अवसर तो प्राप्त होंगे लेकिन वे इतने लाभदायक नहीं होंगे।
सिंह राशि आज का राशिफल  : सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर रूखा रवैया अपना सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर भाई या बहन के साथ नोकझोंक होंगी। स्कूल में आपको लेकर सकारात्मक छवि बनेगी।
कन्या राशि आज का राशिफल : घर के रीति-रिवाजों को लेकर व्यस्त रहेंगे तथा रिश्तेदारों के घर भी जाना हो सकता हैं। ऐसे में अपने व्यवहार में परिवर्तन लेकर आए तथा सभी के साथ मीठी वाणी बोले।
तुला राशि आज का राशिफल : योग्यता में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा करियर को लेकर नयी आशा जागेगी। यदि आपने नयी नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है तो वहां से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल : दोपहर के समय पैरों का दर्द बढ़ सकता हैं। परिवार में किसी बात को लेकर छोटी-मोटी अनबन होगी लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
धनु राशि आज का राशिफल : समय का दुरुपयोग ज्यादा होगा लेकिन आप ज्यादा कुछ कर नहीं पाएंगे। हालांकि मन में इसको लेकर पछतावा अवश्य होगा। संतान से किसी बात को लेकर खुशी प्राप्त होगी।
मकर राशि आज का राशिफल : जीवनसाथी के प्रति आकर्षण की भावना में वृद्धि होगी और वे भी आप पर सम्मोहित होंगे। दोनों मिलकर जीवन का आनंद उठाएंगे तथा कुछ नया करने का मन करेगा।
कुंभ राशि आज का राशिफल : कई नए विचारो का मन में समावेश होगा तथा आप उन पर आगे बढ़ने का भी सोचेंगे। फ्रीलान्स काम कर रहे लोगों को कुछ अन्य जगहों से काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मीन राशि आज का राशिफल : बच्चों पर अत्यधिक प्रेम उमड़ेगा तथा उनके लिए कुछ नया करने का विचार भी मन में आएगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा तथा आप भी अपने चारो ओर शांति का अनुभव करेंगे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING