धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल, 1 सितंबर 2023: कर्क राशि के जातकों काे व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी
आज का राशिफल, 1 सितंबर 2023: कर्क राशि के जातकों काे व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी
मेष: अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। अच्छी योजनाओं के साथ सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी।
बृषभः जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। शासन.सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन: कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वस्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। घर में खुशहाली रहेगी।
कर्क: उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। दूसरों की आलोचना न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे।
सिंह: निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बने। अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान कर सही दिशा में परिश्रम करें। नौकरी.पेशे में सुखद वातावरण का लाभ मिलेगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
कन्या: सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। तुला: शंकाओं पर काबू रखें। ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी.मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं।
वृश्चिक: महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अपनी वकपटुता से सगे.संबंधियों के बीच लोकप्रियता हासिल करेंगे। धार्मिकक्रिया.कलापों में मन केंद्रित होगा।
धनु जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक संवेदनशीलता सगे.संबंधियों के बीच कष्ट की जननी बन सकती है। अत इस पर नियंतण्ररखें। रचनात्मक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।
मकर: महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार.विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कुंभ: किसी महत्वपूर्ण आयोजन की कुशल व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। अच्छी भावनाओं से सगे.संबंधियों के बीच अपनी अच्छी छबि बनाएंगे।
मीन: धार्मिक व सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें
