धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 2 मार्च 2023 : मिथुन राशि के जातकों का दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी
मेष राशि आज का राशिफल : यदि बाहर जाने का कार्यक्रम बन रहा हैं तो आज के दिन स्वयं वाहन चलाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना हैं। हो सके तो सार्वजनिक वाहन से यात्रा करे। किसी मित्र के साथ मतभेद होने की आशंका हैं।
वृषभ राशि आज का राशिफल : सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं तो आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ बहस हो सकती हैं जो देखते ही देखते बड़ा रूप ले सकती हैं। इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सतर्कता बरते और बेवजह के झगड़ो में पड़ने से बचे।
मिथुन राशि आज का राशिफल : दिन की शुरुआत तो अच्छी नहीं रहेगी तथा मन में बेचैनी का भाव रहेगा लेकिन दोपहर होते-होते कुछ अप्रत्याशित घटित होगा जो आपके मन को खुश कर देगा।
कर्क राशि आज का राशिफल : प्रेम जीवन में संभल कर चलने की आवश्यकता हैं। आपका पार्टनर आपसे कुछ चीजों की अपेक्षा रखेगा जो आप जल्दी से समझ नहीं पाएंगे। ऐसे में उन्हें समझने का प्रयास करेंगे तो बेहतर रहेगा।
सिंह राशि आज का राशिफल : पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे तथा माता का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती हैं।
कन्या राशि आज का राशिफल : यदि आपको पथरी की समस्या हैं तो आज संभल कर रहे क्योंकि अचानक से उसका दर्द उठ सकता है। नौकरी में किसी चीज़ को लेकर आशा बनी रहेगी लेकिन वह अभी पूरी नही होगी।
तुला राशि आज का राशिफल : यदि आप सिंगल हैं तो आज के दिन किसी से सकारात्मक बातचीत शुरू होगी लेकिन आप शुरू में ही सब कुछ साँझा करने से बचें अन्यथा बाद में आपको ही नुकसान होगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल : स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को आज किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ घूमने में ज्यादा समय व्यतीत होगा जिस कारण आपकी माता आपसे निराश रह सकती हैं।
धनु राशि आज का राशिफल : नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का समय उत्तम है। सहकर्मियों के साथ कुछ नया करने का प्लान किया जा सकता हैं। ऑफिस में भी सकारात्मक माहौल रहने की प्रबल संभावना हैं।
मकर राशि आज का राशिफल : किसी की नज़र आपको लगी हुई हैं। ऐसे में एक बार अपनी व अपने परिवार की नज़र अवश्य उतार ले अन्यथा स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाएगी। आर्थिक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि आज का राशिफल : भाई या बहन में से किसी का प्रमोशन हो सकता हैं या उनकी ओर से कोई अन्य खुशखबरी मिलेगी। घर का माहौल सकारात्मक रहने की उम्मीद हैं तथा शाम को सभी का आसपास घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मीन राशि आज का राशिफल : यदि आपकी माता का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा हैं तो आज उन्हें डॉक्टर को दिखा दे क्योंकि यह बीमारी बढ़ सकती हैं जो आगे चलकर समस्या उत्पन्न करेगी।


























































