धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 20 अगस्त 2023 : मकर राशि के जातकों को मित्र से सहायता मिलेगी
आज का राशिफल 20 अगस्त 2023 : मकर राशि के जातकों को मित्र से सहायता मिलेगी
मेष राशि : अपने माता-पिता पर विश्वास मजबूत होगा और आप उनके साथ कुछ बाते भी शेयर करेंगे। दिल हल्का होगा और जो भावनाएं मन में थी वह खुलकर बाहर आएगी। मेष राशि का लकी नंबर 7 मेष राशि का लकी कलर केसरी
वृषभ राशि : किसी ऐसे से धोखा मिल सकता हैं जिस पर आपको ज्यादा विश्वास हो। ऐसे में आप तनाव में रहेंगे लेकिन किसी से कहने से बचेंगे भी। वृषभ राशि का लकी नंबर 5 वृषभ राशि का लकी कलर नीला
मिथुन राशि : अपने गुरु की बात को ध्यान से सुने क्योंकि आज के दिन वो आपके लिए जो कहेंगे वो सबसे उत्तम होगा। हालांकि अभी आपको वह समझ नहीं आएगा लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा। मिथुन राशि का लकी नंबर 6 मिथुन राशि का लकी कलर पीला
कर्क राशि : आपके साथ काम करने वालो के मन में आपको लेकर सम्मान बढ़ेगा और वे आपके लिए कुछ नया करने का भी प्रयास कर सकते हैं। कर्क राशि का लकी नंबर 3 कर्क राशि का लकी कलर गुलाबी
सिंह राशि : आज आपके भाग्य में परिवर्तन होगा और ऐसे में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता हैं। यदि आप सतर्क नही रहे तो कुछ अनहोनी घटित हो सकती हैं।
सिंह राशि का लकी नंबर1 सिंह राशि का लकी कलर भूरा
कन्या राशि : किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं तो उसमें हानि हो सकती हैं जिसका दोष आपके ऊपर ही आएगा। इसलिये किसी भी निर्णय को लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर ले। कन्या राशि का लकी नंबर 8 लकी कलर ग्रे
तुला राशि : अपने बच्चों से किसी चीज़ को लेकर खुशी मिलेगी और वे आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में विकास होगा लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे। तुला राशि का लकी नंबर 6 तुला राशि का लकी कलर महरून
वृश्चिक राशि : विवाह हो चुका हैं तो छोटी-छोटी बातो को लेकर खुशी होगी और दोनों के बीच आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 7 वृश्चिक राशि का लकी कलर
आसमानी
धनु राशि : किसी के साथ नए संबंध स्थापित हुए हैं फिर चाहे वह व्यापार में हो या निजी जीवन में, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। धनु राशि का लकी नंबर 4
मकर राशि : आज आपको किसी ऐसे मित्र से सहायता मिलेगी जिससे आपको उम्मीद ना के बराबर होगी। ऐसे में दोनों के बीच मित्रता बढ़ेगी और मन खुश होगा।
मकर राशि का लकी नंबर 2 मकर राशि का लकी कलर हरा
कुंभ राशि : व्यापार में नयी साझेदारियां बनेगी जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। किसी के साथ बैरभाव भी हो सकता हैं लेकिन आप उस ओर कम ही ध्यान देंगे। कुंभ राशि का लकी नंबर 6 कुंभ राशि का लकी कलर श्वेत
मीन राशि : आज के दिन स्वयं का आत्म-निरिक्षण करेंगे और कुछ बातो को लेकर पछतावा भी होगा। शाम के समय कही आसपास जाने का प्लान करेंगे लेकिन कोई अड़चन आ जाएगी। मीन राशि का लकी नंबर 9 मीन राशि का लकी कलर स्लेटी
