धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 25 अगस्त 2023 : धनु राशि के जातकों का आज के दिन छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है
आज का राशिफल 25 अगस्त 2023 : धनु राशि के जातकों का आज के दिन छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है
मेष राशि: मन असहज रहेगा और कुछ बुरे विचार मन में आएंगे। ऐसे में मन को शांत करने के लिए कम से कम आधा घंटा ध्यान लगाने का प्रयास करेंगे तो बहुत सहायता मिलेगी। मेष राशि का लकी नंबर 7 मेष राशि का लकी कलर आसमानी।
वृषभ राशि : आज के दिन आप भाग्यशाली हैं। कॉलेज में हैं तो आपके अध्यापक आपसे प्रसन्न होंगे और परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। वृषभ राशि का लकी नंबर 4 वृषभ राशि का लकी कलर
संतरी।
मिथुन राशि : अपने काम में स्थिरता लाने का प्रयास रहेगा और बहुत हद्द तक इसमें सफल भी होंगे। कुछ लोगों के साथ आपसी द्वेष सामने आ सकता है। मिथुन राशि का लकी नंबर 2 मिथुन राशि का लकी कलर हरा।
कर्क राशि : व्यक्तित्व में सुधार आएगा और परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे। अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श संभव हैं। कर्क राशि का लकी नंबर 6 कर्क राशि का लकी कलर श्वेत।
सिंह राशि : नए शत्रु बन सकते है। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में घाटा तो होगा लेकिन वह अस्थायी होगा। मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा।
सिंह राशि का लकी नंबर 9 सिंह राशि का लकी कलर स्लेटी।
कन्या राशि : आवश्यकता से अधिक किसी चीज़ के बारे में सोचना आपके लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में किसी अपने के साथ उस बात को साँझा करेगे तो बेहतर रहेगा। कन्या राशि का लकी नंबर 7 कन्या राशि का लकी कलर केसरी।
तुला राशि : अपनी प्रेमिका से अच्छे संबंध स्थापित करने की कोशिश करेंगे। घरवालो को किसी बात से समस्या हो सकती है। बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे।
तुला राशि का लकी नंबर 5 तुला राशि का लकी कलर नीला।
वृश्चिक राशि : नौकरी की राह आसान होगी और सभी आपके काम से खुश दिखाई देंगे। घर में किसी के साथ मतभेद उभर कर सामने आएंगे लेकिन समझदारी से वह सुलझ भी जाएंगे। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 6 वृश्चिक राशि का लकी कलर पीला।
धनु राशि : आज के दिन मंगल थोड़ा भारी हैं जिस कारण छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है। ऐसे में हनुमान मंदिर होकर आए। धनु राशि का लकी नंबर 3 धनु राशि का लकी कलर गुलाब
मकर राशि : किसी योजना पर कुछ दिनों से काम कर रहे हैं तो आज उसमे सफलता मिलेगी जिससे मन खुश होगा। पड़ोस में किसी का व्यवहार पसंद आएगा। मकर राशि का लकी नंबर 1 मकर राशि का लकी कलर भूरा।
कुंभ राशि : किसी जानकार पर आपका आकर्षण आ सकता हैं लेकिन आप उससे कह नहीं पाएंगे। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और उन्हें पूरा समय दे। कुंभ राशि का लकी नंबर 8 कुंभ राशि का लकी कलर ग्रे।
मीन राशि : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो आपको परेशान करेगा। रिश्तो को सँभालने के चक्कर में आप कुछ गलती कर सकते है। मीन राशि का लकी नंबर 6 मीन राशि का लकी कलर महरून।
