धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 29 जुलाई 2023 : तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंध मधुर बनेंगे
आज का राशिफल 29 जुलाई 2023 : तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंध मधुर बनेंगे
मेष राशि : सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज के दिन कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। राजनीति के लोगों के साथ उलझने से बचें अन्यथा यह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा।
वृषभ राशि: किसी मित्र के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो सकते हैं। मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। किसी के साथ कुछ अनबन संभव हैं लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी।
मिथुन राशि : दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर तक सब ठीक हो जायेगा। सभी के साथ आपका स्वभाव मैत्रीपूर्ण रहेगा लेकिन किसी को आपकी कोई बात खटक सकती है।
कर्क राशि : ऑफिस का काम ज्यादा रहेगा लेकिन आप अपनी निजी परेशानियों को लेकर टेंशन में रहेंगे। किसी चीज़ की अति हो सकती है इसलिये ज्यादा सोचे नही।
सिंह राशि: मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन उसके अनुसार फल नहीं मिलेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज संभल कर बोलने की आवश्यकता हैं।
कन्या राशि : विवाहित लोगों के लिए आज कही से अच्छा रिश्ता आ सकता हैं लेकिन आप उत्तेजित होने से बचें। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
तुला राशि : प्रेम संबंध मधुर बनेंगे और आप कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। सभी के साथ आपसी रिश्ते भी मजबूत बनेंगे मुख्यतया अपने भाई-बहनों के साथ।
वृश्चिक राशि : अपनी माँ को कुछ ऐसा कहने से बचे जो उनको बुरा लग सकता हो। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने का प्रयास करे अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा दांव सिद्ध होगा।
धनु राशि : व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं और उनकी कोई अच्छी डील भी हो सकती है। ऐसे में अपने चारो ओर नज़र बनाए रखे।
मकर राशि : मानसिक रूप से कोई तनाव घेरे रहेगा जिसकी चिंता आपको लगी रहेगी। इससे बचने के लिए आप अपने जीवन में योग व प्राणायाम को अवश्य स्थान दे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा, इसलिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। घर में किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी।
मीन राशि : परिवार का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा-अनुष्ठान भी हो सकता है। शाम के समय मंदिर जाएंगे तो बेहतर रहेगा।
