धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 30 जुलाई 2023 : मेष राशि के जातकों का पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे
आज का राशिफल 30 जुलाई 2023 : मेष राशि के जातकों का पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 30 जुलाई 2023 जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
मेष राशि : पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। घर में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में थोड़ा घाटा संभव हैं। कृषि के क्षेत्र में उन्नति होगी।
मेष राशि का लकी नंबर 6 मेष राशि का लकी कलर गुलाबी।
वृषभ राशि : इंजीनियरिंग और कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नही रहेंगे।
वृषभ राशि का लकी नंबर 7 वृषभ राशि का लकी कलर नीला।
मिथुन राशि : प्रेम संबंध अच्छा रहेगा और आप अपने साथी के साथ मिलकर कोई ठोस निर्णय ले सकते है। ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले। मिथुन राशि का लकी नंबर 3 मिथुन राशि का लकी कलर श्वेत।
कर्क राशि : दिन की शुरुआत में कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रहेगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। किसी से बात करते समय सावधानी रखें और अपने शब्दों का चुनाव सही रखें। कर्क राशि का लकी नंबर 5 कर्क राशि का लकी कलर पीला।
सिंह राशि : परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। ऐसे में धैर्य से काम ले। ऑफिस के काम को लेकर तनाव रहेगा। सभी के साथ मृदु व्यवहार रखे।
सिंह राशि का लकी नंबर 4 सिंह राशि का लकी कलर भूरा।
कन्या राशि : राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज के दिन कुछ अच्छे संकेत मिलेंगे। ऐसे में उत्तेजित होने से बचें और संयम से काम ले।कन्या राशि का लकी नंबर 9 कन्या राशि का लकी कलर गुलाबी।
तुला राशि : अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें कही बाहर जाने देने से बचे। किसी मित्र के साथ मतभेद सामने आ सकते हैं लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। तुला राशि का लकी नंबर 8 तुला राशि का लकी कलर हरा
वृश्चिक राशि : व्यापार में तरक्की होगी तो खर्चे भी अपेक्षाकृत थोड़े बढ़ जायेंगे। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा तो वही रिश्तेदारों से भी कोई शुभ संकेत मिलेगा।
वृश्चिक राशि का लकी नंबर 5 वृश्चिक राशि का लकी कलर नीला।
धनु राशि धन संबंधी मामलो में आज का दिन अच्छा नही है। इसलिये कोई भी धन से संबंधित बड़ा निर्णय ना ले और उसे कल तक के लिए टाल दे। धनु राशि का लकी नंबर 3 धनु राशि का लकी कलर हरा।
मकर राशि : शरीर में किसी चीज़ की कमजोरी रहेगी। सिर दर्द की शिकायत भी रह सकती है। ऐसे में पूरा आराम करे और किसी चीज़ के बारे में ज्यादा सोचे नही।
मकर राशि का लकी नंबर 2 मकर राशि का लकी कलर काला।
कुंभ राशि : पूरा दिन सुस्ती छाई रहेगी और आपका मन एक जगह नही टिकेगा। किसी बात को लेकर मन में शंका का भाव रहेगा। ऐसे में किसी बड़े से परामर्श अवश्य ले ले। कुंभ राशि का लकी नंबर 5 कुंभ राशि का लकी कलर लाल।
मीन राशि : घर में कोई नयी खुशी का आगमन हो सकता है। किसी मित्र के साथ कहीं बाहर जाना भी हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में शुभ संकेत मिलेगा। मीन राशि का लकी नंबर 5 मीन राशि का लकी कलर पीला।
