धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 31 जुलाई 2023 : मिथुन राशि के जातकों का प्रेम संबंध अच्छा रहेगा
आज का राशिफल 31 जुलाई 2023 : मिथुन राशि के जातकों का प्रेम संबंध अच्छा रहेगा
मेष राशि : रिश्ते तो मजबूत बनेंगे ही, इसके अलावा रिश्तेदारी में ही आप किसी के साथ बिज़नेस में कोई समझौता भी कर सकते है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मेष राशि का लकी कलर नीला मेष राशि का लकी नंबर 5।
वृषभ राशि: कोई कठोर निर्णय ले सकते है जिसका लाभ समय रहते आपको मिलेगा। किसी दोस्त के साथ बहस भी हो सकती है लेकिन संयम से काम लेने पर वह सुलझ जाएगी। वृषभ राशि का लकी कलर पीला वृषभ राशि का लकी नंबर 8।
मिथुन राशि : आज किसी अनजान व्यक्ति के साथ मेलजोल बनाने से बचें क्योंकि वह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। मिथुन राशि का लकी कलर गुलाबी मिथुन राशि का लकी नंबर 4।
कर्क राशि : परिवार के लोगों के साथ मिलना होगा और किसी बात को लेकर चर्चा संभव है। घर में मेहमानों का भी आना हो सकता है। कर्क राशि का लकी कलर भूरा कर्क राशि का लकी नंबर 1।
सिंह राशि : किसी की बात दिल पर लग सकती है लेकिन आप उस ओर ज्यादा ध्यान ना देकर बाकी कामों में ध्यान लगाएंगे। शाम के समय बाहर जाना हो सकता है। सिंह राशि का लकी कलर ग्रे सिंह राशि का लकी नंबर 8।
कन्या राशि : परिवर्तन को लेकर उत्साहित रहेंगे और पुरानी बातो को याद करेंगे। घरवालो के साथ कही बाहर जाने का प्लान बनाएंगे लेकिन कुछ अड़चने आएगी।
कन्या राशि का लकी कलर महरून कन्या राशि का लकी नंबर 6।
तुला राशि : किसी कल्पना में खोये रहेंगे और कुछ बातों को लेकर आशंकित भी रह सकते है। दोस्तों के साथ पार्टी का तो प्लान बनेगा लेकिन खर्चे को लेकर चिंता रहेगी। तुला राशि का लकी कलर आसमानी तुला राशि का लकी नंबर 7।
वृश्चिक राशि : किसी से धोखा मिल सकता है जो आपके दिल को दुखायेगा। परिवार में सभी के साथ आपका संबंध और मजबूत बनेगा और आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। वृश्चिक राशि का लकी कलर संतरी वृश्चिक राशि का लकी नंबर 4।
धनु राशि : शाम के समय दुर्घटना होने के संकेत है। इसलिए आप वाहन ना चलाए और हमेशा किसी के साथ ही यात्रा करें। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद होगा। धनु राशि का लकी कलर हरा धनु राशि का लकी नंबर 2।
मकर राशि: सुबह से किसी बात को लेकर चिंता रहेगी लेकिन शाम होते ही वह छूमंतर हो जाएगी। आज का दिन आप अपने किसी दोस्त के नाम कर सकते है।
मकर राशि का लकी कलर सफेद मकर राशि का लकी नंबर 6।
कुंभ राशि : जैसा सोचेंगे या प्लान करेंगे वैसा नहीं हो पाएगा। आराम नही मिलेगा और काम का बोझ ज्यादा ही रहेगा। भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि का लकी कलर स्लेटी कुंभ राशि का लकी नंबर 9 ।
मीन राशि : परिवार के लोग कुछ प्लान कर सकते है और शाम के समय उनके साथ बाहर जाना हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगा। मीन राशि का लकी कलर केसरी मीन राशि का लकी नंबर 7।
