Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 6 जुलाई 2023 : धनु राशि के जातको का दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है

आज का राशिफल 6 जुलाई 2023 : धनु राशि के जातको का दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है
प्रातःकाल उठते ही सभी के मन में यह आशा होती हैं कि आज का दिन हमारे लिए शुभ रहे व कुछ अनुचित ना हो। इसलिए सभी अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल 6 जुलाई 2023 जानने को उत्सुक होते हैं। आप भी अपनी राशि का दैनिक राशिफल जानने के बारे में उतना ही उत्सुक होंगे।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कोई शेयर खरीदने या कही इन्वेस्ट करने के लिए शुभ हैं। इसलिए सोच-समझ कर कहीं इन्वेस्ट कर सकते हैं। शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 4
वृषभ राशि
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और ज्यादातर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए बीतेगा। आपके भाई-बहन आपको कुछ सरप्राइज भी दे सकते हैं। शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
छात्रों का पढ़ाई में मन नही लगेगा और वे अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ घूमने में ही व्यर्थ कर देंगे जिसका अहसास उन्हें बाद में होगा। इसलिये समय रहते संभल जाइए। शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6
कर्क राशि
आज के दिन बाहर जाने से बचें और जितना हो सके घर पर रहे। सोशल मीडिया पर किसी मित्र की बात बुरी लग सकती हैं लेकिन उस पर ज्यादा ना सोचे।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 3
सिंह राशि
आज आपका मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप सभी को खुश रखने का भी प्रयास करेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 4
कन्या राशि
किसी चीज़ को लेकर झुंझलाहट हो सकती हैं इसलिये अपने मन को शांत रखे और बात करते समय दिमाग को ठंडा रखे। किसी से उलझने से बचे। शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
तुला राशि
यदि किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान हैं तो आज उसका हल मिल सकता हैं जिससे मन शांत होगा। सभी बाते बाहर कहने से बचे। शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव चल रहा हैं तो आज वह बातचीत से सुलझ जाएगा और आपका पार्टनर आपसे खुश भी होगा। शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 7
धनु राशि
दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। किसी बात की चिंता सता रही हैं तो उसे किसी अपने के साथ साँझा करें, इससे आपका दिल हल्का होगा। शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
मकर राशि
अपने साथी के साथ कुछ समय बिताए और उन्हें अपने मन की बाते कहे। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा और किसी बात को लेकर मन में शंका हैं तो वह भी दूर होगी। शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 6
कुंभ राशि
ऑफिस के काम में कम मन लगेगा और आपका पूरा ध्यान कल की प्लानिंग में रहेगा। शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मीन राशि
स्कूल के दोस्तों का साथ मिलेगा लेकिन आपके टीचर आपसे खुश नहीं होंगे। ऐसे में पूरी मेहनत करे और परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर आए। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING