Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 5 मार्च 2023 : कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव रह सकता हैं

मेष राशि
सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने से उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा आपके रुके हुए काम बन जाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला होगा।
वृषभ राशि
मन आध्यात्मिक रहेगा तथा भगवान की भक्ति करेंगे। इस संबंध में धन खर्च होने की भी संभावना हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
मिथुन राशि
यदि आप सिंगल हैं तो अपने से किसी बड़े पुरुष या महिला पर दिल आ सकता हैं। ऐसे में जल्दबाजी से बचे तथा सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी।
कर्क राशि
घर के किसी सदस्य का सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम जल्दी बनेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधो में नजदीकियां बढ़ेगी। घर के काम से बाहर जाना होगा लेकिन उसमे अड़चने आएँगी।
सिंह राशि
आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा आवश्यकता से अधिक खर्चा हो जायेगा जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। पति का सहयोग प्राप्त होगा तथा वे आपको अच्छे से समझेंगे।
कन्या राशि
किसी बात को लेकर अत्यधिक प्रसन्नता होगी लेकिन उसी आवेश में आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे रिश्तो में दूरियां आ जाएगी। ऐसे में कुछ भी बोलने से पूर्व अपने शब्दों का चुनाव सही ढंग से करे।
तुला राशि
घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ सकता हैं। ऐसे में पहले से ही सतर्क रहे और उन्हें समय पर दवाई-भोजन इत्यादि दे। ऑफिस को लेकर सकारात्मक माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कही से अच्छा अवसर आ सकता हैं लेकिन इसके लिए आपको अपने चारो ओर ध्यान रखना पड़ेगा अन्यथा यह अवसर आपके हाथ से निकल भी सकता हैं।
धनु राशि
कुछ दिनों से कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना रहे थे तो वह आज के दिन फाइनल हो सकता हैं। इसमें आपको अपने परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा तथा किसी प्रकार की कोई दुविधा नहीं होगी।
मकर राशि
राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं। आज के दिन लिया गया कोई भी निर्णय शुभ फल देने वाला होगा। इसलिए जो काम कुछ दिनों से करने का सोच रहे थे वह आज के दिन संपन्न कर दे।
कुंभ राशि
मानसिक तनाव रह सकता हैं लेकिन साथ ही किसी अपने के द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जाएगा। उनकी सलाह को ध्यान से सुने क्योंकि यह भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।
मीन राशि
अपने बड़े भाई के किसी दोस्त से कुछ ऐसा प्राप्त होगा जो आपके मन को आनंदित कर देगा। ऐसे में अपने व्यहार को सकारात्मक बनाये रखे तथा मीठी वाणी बोले।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING