Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 12 मई 2023 : सिंह राशि के जातकों की किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है

आज का राशिफल 12 मई 2023 : सिंह राशि के जातकों की किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है
मेष राशि  : प्राइवेट जॉब करते है तो ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते है। उनके द्वारा आपके बारे में भ्रांति फैलाने का भी प्रयास किया जायेगा। ऐसे में आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि : आज के दिन आपका अपने प्रेमी के साथ मिलना होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
मिथुन राशि : यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से व्यापार मंदा चल रहा है तो आज आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपने आज के दिन अच्छे से काम किया तो बात बन जाएगी और व्यापार को एक नयी गति मिलेगी।
कर्क राशि  : इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। उनका अपनी पढ़ाई से मोहभंग भी हो सकता है तथा वे अपना करियर किसी और क्षेत्र में बनाने का विचार कर सकते है।
सिंह राशि  : घर में वैसे तो सबकुछ सुख-शांति से रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी लेकिन किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है। यदि आपने ठंडे दिमाग से काम नही लिया तो यह मतभेद आगे चलकर एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते है।
कन्या राशि : यदि आपके भाई या बहन है तो किसी तीसरे के द्वारा आप दोनों के रिश्तो के बीच कड़वाहट पैदा करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए किसी पुरानी बात का सहारा लिया जायेगा। इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे।
तुला राशि  : यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो आज आप अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा लगाव महसूस करेंगे। दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और दोनों ही एक-दूसरे को ज्यादा समय दे पाएंगे।
वृश्चिक राशि  : यदि आप 11वीं या 12वीं में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। अध्यापकों से उचित सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से भी सहायता मिलेगी।
धनु राशि  : यदि आप सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू हो सकती है जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल जाएगी।
मकर राशि  : दिन में कुछ बातों को लेकर तनाव रह सकता है जिस कारण नींद कम आने, बेचैनी रहने या कुछ ऐसी समस्याएं परेशान कर सकती है। इन सबसे मुक्ति पाने के लिए किसी अपने से खुलकर बात करे और उन्हें सब बताये।
कुंभ राशि  : प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा और दोनों के बीच रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी। ऐसे में धैर्य से काम ले और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करे।
मीन राशि  : सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत होंगे और मन लगाकर अध्ययन करेंगे। इसका परिणाम उन्हें जल्द ही मिलेगा। स्कूल में पढ़ रहे छात्रो को अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनके द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING