Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 13 जून 2023 : कर्क राशि के जातकों की महीने के दौरान पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती है

आज का राशिफल 13 जून 2023 : कर्क राशि के जातकों की महीने के दौरान पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती है
मेष राशि–आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। आपके कामकाज की तारीफ होगी। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा। आफिस में सहकर्मी प्यार के रिश्ते के लिये प्रपोज कर सकता है। दिन साथी के साथ खुशनुमा गुजरेगा। प्रेमी की गलतियों को नजर अंदाज करें।
वृषभ राशि व्यावसायिक सन्दर्भ में आज का दिन एक नए उद्यम के साथ शुरू हो सकता है या आप  नए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं, जो भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आपको और आपके परिवार के सदस्यों को कोई बड़ी चिंता नहीं सताएगी। आपके द्वारा  बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने की संभावना है। मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। प्रेम की डोर मजबूत होगी। लव लाइफ में नये साथी की एंट्री हो सकती है। आपका रोमांटिक व्यवहार आपके साथी को प्रभावित करेगा। शाम रंगीन रहेगी। प्रेम संबंधों में संयम रखें।
मिथुन राशि–आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा।आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा।  सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। करने वालों के लिए आज शुभ दिन है। आफिस में लव पार्टनर मिल सकता है। प्रियतम के साथ शाम रंगीन रहेगी। विवाह के प्रपोजल आ सकते हैं। जीवनसाथी को तरक्की की उम्मीद रहेगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।
कर्क राशि– महीने के दौरान पेशेवर यात्राएं अधिक हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता, प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होगा। आपको अपने कार्य स्थल पर सुना और देखा जा सकता है, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है, तो ऐसा करने के लिए यह एक आदर्श दिन नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। विवाहित जोड़ों के लिये दिन प्यार में चुनौतियां लाएगा। आज अचानक विवाद भड़क सकते हैं। प्रेमी के साथ भी डेट फिक्स नहीं हो पायेगी। फोन से या चैटिंग से कनेक्शन बना रहेगा।
सिंह राशि–आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्य का सहयोग प्राप्त होगा।  अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। सोसाइटी में आज आपको किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं। काम काम काम सारा दिन काम” आज अपने प्रेमी से यही सुनने को मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ है। विवाहित जोड़ों के जीवन में तो बहार और प्यार भरा दिन है। पार्टनर के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं।
कन्या राशि–किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी भी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने पार्टनर की बातों को अनदेखा न करें। वह आपका अटेन्शन और समय चाहता है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। विदेश भ्रमण को जा सकते हैं।
तुला राशि–आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। आप अपने पार्टनर के चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आएंगे। दिल के रिश्तों में बुद्धि से काम लेंगे। विवाह का प्रस्ताव भेज सकते हैं। लवर से आपकी जो कामनाएं हैं वह पूरी होंगी।
वृश्चिक राशि– इस समय आप अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में  बेकार की यात्राओं से बचें और घर परिवार का खयाल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
लव पार्टनर से आज नहीं बनेगी। बगैर किसी बात की बहस दूरियां ला सकती हैं। ब्रेकअप हो सकता है। कुछ लोगों को प्यार में झूठ का सामना करना पड़ सकता है। जो लव रिलेशन की डोर को तोड़ सकता है। विवाहित जन के लिये अनुकूल दिन है। सन्तान की चाह पूरी होगी।
धनु राशि–आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में सक्षम होंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी से जुड़ाव नहीं हो पाएगा। किसी न किसी कारण देरी और दूरियां बनी रहेंगी। मन उदास रहेगा। जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। मन की बात मन ही में रह जाएगी।
मकर राशि–आज आप अपना काम बहुत सलीके से करेंगे। आपकी व्यावसायिक योग्यता विकसित होगी। नये उद्यम में सफलता मिलेगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण प्रचुर सम्मान प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली एव  प्रसिद्ध रहेंगे। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ शुभ रहेगा। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलास सामग्री पर व्यय कर सकते हैं। कुछ लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। नये संबंधों के कारण पति—पत्नी में तकरार हो सकती है। प्रेमी से भी यात्रा के कारण दूरियां हो स हैं। सोशल मीडिया द्वारा जुड़े रहें।
कुंभ राशि–आज परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग मिलेगा| आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।  व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत पर ध्यान दें । प्रेम की बजाय काम और नौकरी को प्राथमिकता देंगे। आफिस में सहकर्मियों के साथ प्रजेन्टेशन बनाने में समय बीत सकता है। प्रेमी नाराज हो सकता है। शक भी कर सकता है। लव रिलेशन में मजबूती लाने के लिये संयम से काम लें, सुनी सुनाई बातों पर न जाएं ताकि आपके रिश्ते मजबूत बनें।
मीन राशि–आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभावदायक है। इस समय आप जो भी बोलें बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। आपको  कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। समस्याओं परेशानियों का प्रतिरोध करने की कोशिश करें। आज आपका प्रेमी अपने प्रेम का इजहार करेगा और विवाह के लिये प्रपोज कर सकता है। आपके विवाहित रिश्तों में पिता का हस्तक्षेप आपके पार्टनर को पसन्द नहीं आएगा। आप अपने दिल की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आज प्रेम की शक्ति को महसूस करेंगे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING