Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 27 मई 2023 : मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा

आज का राशिफल, 27 मई 2023 : मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा
मेष राशि-
 मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। व्यर्थ के विवाद से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी,परन्तु बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र की परिस्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव सम्भव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। तरक्की के योग हैं।
मकर राशि- मन शान्त रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र से रोजगार कि अवसर मिल सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के विस्तार के लिए किसी मित्र से प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के यात्रा पर जा सकते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING