धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 8 सितंबर 2023: धनु राशि के जातकों को खुशी के साथ-साथ दुःख भी मिल सकता हैं
आज का राशिफल 8 सितंबर 2023: धनु राशि के जातकों को खुशी के साथ-साथ दुःख भी मिल सकता हैं
मेष राशिः पति.पत्नी के बीच यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज के दिन सुलझ जाएगा तथा आपसी समझ बढ़ेगी। कुछ बातों को लेकर मतभेद अभी भी रहेगा लेकिन एक.दूसरे को समझने में सहायता मिलेगी। मेष राशि का लकी कलर
संतरी
वृषभ राशि: आज किसी ऐसे क्षेत्र में निवेश किया जा सकता हैं जहाँ आपको नही करना चाहिए। इसलिये कहीं भी धन लगाने से पूर्व उसके बारे में घर के बड़े लोगों से विचार.विमर्श अवश्य कर ले ताकि बाद में कोई नुकसान ना उठाना पड़े। वृषभ राशि का लकी नंबर 7 वृषभ राशि का लकी कलर हरा
मिथुन राशि: आज का दिन आप स्वादिष्ट भोजन को पकाने में लगा सकते हैं। घरवालों के साथ मौज.मस्ती होगी तथा समय हंसी.खुशी के साथ बीतेगा। घर में ही सभी सदस्य कोई गेम खेलेंगे। मिथुन राशि का लकी नंबर 8 मिथुन राशि का लकी कलर श्वेत
कर्क राशिः किसी के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा तथा पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। कर्क राशि का लकी नंबर 1 कर्क राशि का लकी कलर स्लेटी
सिंह राशिः बीमारी से उभरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता हैं। स्वास्थ्य के ढीला रहने की आशंका हैं तथा मन में भी आलस छाया रहेगा। किसी बात की चिंता मन में रह सकती है। सिंह राशि का लकी नंबर 6 सिंह राशि का लकी कलर
केसरी
कन्या राशिः निजी नौकरी करते हैं तो आज आपका अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद.विवाद होने की संभावना हैं। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सतर्कता बरते। कन्या राशि का लकी नंबर 4 कन्या राशि का लकी कलर नीला
तुला राशिः अपने प्रतिदिन के काम में परिवर्तन लाने का विचार मन में आ सकता हैं तथा इसके लिए आप एक बेहतर कार्य योजना बनाने पर विचार कर सकते हैं।
तुला राशि का लकी नंबर 8 तुला राशि का लकी कलर पीला
वृश्चिक राशिः घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता हैं। सरकारी अधिकारियों को दूसरे शहर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता हैं। आज सामाजित कार्यों में रुचि ज्यादा रहेगी। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 1 वृश्चिक राशि का लकी कलर गुलाबी
धनु राशिः कुछ ऐसा घटित होगा जो आपको खुशी के साथ.साथ दुःख भी दे सकता हैं। आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित घटनाएँ घटित होने का संकेत दे रहा हैं। ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतेंगे तो सही रहेगा। धनु राशि का लकी नंबर 4 धनु राशि का लकी कलर भूरा
मकर राशिः मनोविज्ञान या अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला हैं जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ बुरे परिणाम मिलने के संकेत हैं। मकर राशि का लकी नंबर 2 मकर राशि का लकी कलर ग्रे
कुंभ राशिः स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहेगा तथा इससे बचने के लिए वे कुछ ऐसी चीज़े करेंगे जो उनके लिए ही हानिकारक सिद्ध होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। कुंभ राशि का लकी नंबर 5 कुंभ राशि का लकी कलर महरून
मीन राशिः किसी महिला मित्र के साथ तीखी नोकझोंक होने की संभावना हैं। इससे आपकी छवि को ही नुकसान पहुंचेगा। इसलिये पहले से ही खुद को किसी भी प्रकार के वाद.विवाद से दूर रखें। मीन राशि का लकी नंबर 3 मीन राशि का लकी कलर आसमानी
