धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल 22 जुलाई 2023 : सिंह राशि के जातकों का बाहर के काम ज्यादा होंगे
आज का राशिफल 22 जुलाई 2023 : सिंह राशि के जातकों का बाहर के काम ज्यादा होंगे
मेष राशि
अपनी माँ को कोई ऐसी बात ना बोले जो उन्हें बुरी लगे क्योंकि आज आपकी कोई बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है। अपने शब्दों का चुनाव सही से करे। मेष राशि का लकी कलर गुलाबी। मेष राशि का लकी नंबर 1
वृषभ राशि
दोस्तों के साथ मिलना होगा और कुछ पुरानी बातें होगी। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे।
वृषभ राशि का लकी कलर भूरा। वृषभ राशि का लकी नंबर 7
मिथुन राशि
सभी के बीच रहने का आनंद पाएंगे और कुछ हंसी-मजाक होगा। परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। मिथुन राशि का लकी कलर नीला। मिथुन राशि का लकी नंबर 6
कर्क राशि
घर में कोई शुभ कार्य हो सकता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर रहेगा। यदि घर में कोई पूजा रखवा रहे हैं तो सबसे पहले हनुमान जी को धन्यवाद कहना ना भूले। कर्क राशि का लकी कलर स्लेटी। कर्क राशि का लकी नंबर 2
सिंह राशि
बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे लेकिन मन में कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा। सिंह राशि का लकी कलर काला। सिंह राशि का लकी नंबर 9
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। कन्या राशि का लकी कलर संतरी।
कन्या राशि का लकी नंबर 3
तुला राशि
सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है। यदि आप अविवाहित है तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है। तुला राशि का लकी कलर ग्रे। तुला राशि का लकी नंबर 4
वृश्चिक राशि
अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है जिस कारण मन उदास रहेगा। हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे लेकिन कोई बात आपके मित्र को बुरी लग सकती है। वृश्चिक राशि का लकी कलर गुलाबी। वृश्चिक राशि का लकी नंबर 5
धनु राशि
घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर ले। धनु राशि का लकी कलर आसमानी। लकी नंबर 2
मकर राशि
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे। मकर राशि का लकी कलर हरा। मकर राशि का लकी नंबर 9
कुंभ राशि
अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बोन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं। कुंभ राशि का लकी कलर लाल। कुंभ राशि का लकी नंबर 3
मीन राशि
किसी काम से बाहर जाना होगा लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है। इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचे और उस पर ध्यान ना दे। मीन राशि का लकी कलर ग्रे। मीन राशि का लकी नंबर 4
